Horoscope Purnima: पूर्णिमा का दिन 3 राशियों के लिए शुभ, मिलेगा लाभ
- Horoscope Full moon Rashifal Purnima : साल की आखिरी पूर्णिमा के दिन सूर्य व चंद्रमा गोचर करने वाले हैं, जिससे इस दिन का महत्व कई गुणा बढ़ गया है। ऐसे में पूर्णिमा का दिन तुला समेत 2 राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।

Horoscope Full moon Rashifal Purnima : दिसंबर के महीने में साल की आखिरी पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। ज्योतिष दृष्टि से पूर्णिमा का दिन बेहद खास व शुभ माना जाता है। पंचांग व उदया तिथि के अनुसार, मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा 15 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी। मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां लक्ष्मी, विष्णु जी व चंद्र देव की विधिवत उपासना की जाती है। साल की आखिरी पूर्णिमा के दिन मृगशिरा नक्षत्र, व शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जो बेहद शुभ माने जाते हैं। इस दिन सूर्य देव धनु राशि में गोचर करेंगे व चंद्रमा मिथुन राशि में। ज्योतिष विद्या अनुसार, इस दिन ग्रहों की शुभ स्थिती व शुभ योग के निर्माण से पूर्णिमा का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।
पूर्णिमा का दिन 3 राशियों के लिए शुभ, मिलेगा लाभ
कर्क राशि
साल की आखिरी पूर्णिमा का दिन कर्क राशि वालों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा। कुछ जातकों को प्रॉफिट हो सकता है। काम के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वालों आपके लिए साल की आखिरी पूर्णिमा का दिन बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है। व्यापार क्षेत्र में आपको अच्छी डील प्राप्त हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति व सेहत भी सुधर सकती है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा।
सिंह राशि
साल की आखिरी पूर्णिमा का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। करियर में प्रमोशन पाने के योग बन रहे हैं। सौंपी गयी जिम्मेदारियों को आपको बखूबी निभाना होगा। समृद्धि का आगमन होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।