Horoscope Saturn retrograde 2025 know its impact on shani sade sati and shani dhaiya effected zodiac signs जुलाई में शनि हो रहे वक्री, जानें शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियों पर प्रभाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Saturn retrograde 2025 know its impact on shani sade sati and shani dhaiya effected zodiac signs

जुलाई में शनि हो रहे वक्री, जानें शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियों पर प्रभाव

Saturn retrograde 2025: शनि जुलाई में अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। शनि की चाल में होने वाला परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करेगा। जानें वक्री शनि किन का शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियों पर प्रभाव-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानSat, 14 June 2025 04:28 PM
share Share
Follow Us on
जुलाई में शनि हो रहे वक्री, जानें शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियों पर प्रभाव

Saturn retrograde effect 2025: कर्मफल दाता शनि इस समय मीन राशि में विराजमान हैं। शनि समय-समय पर अपन चाल व स्थिति में बदलाव करते हैं। इस समय शनि मीन राशि में मार्गी चाल चल रहे हैं और 13 जुलाई 2025, रविवार को सुबह 09 बजकर 36 मिनट पर वक्री चाल शुरू करेंगे। शनि की वक्री चाल का अर्थ उलटी चाल से है। शनि कुल 138 दिनों तक वक्री रहने के बाद 28 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे। शनि के वक्री होने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। शनि की उलटी चाल साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियों पर भी असर डालेगी। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से वक्री शनि का शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

किन राशियों पर चल रही शनि साढ़ेसाती व ढैय्या- इस समय शनि की साढ़ेसाती मेष, कुंभ व मीन राशि वालों पर प्रभाव है। जबकि सिंह व धनु राशि वालों पर शनि ढैय्या का प्रभाव रहेगा।

ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल: 15-21 जून तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? जानें पंडित जी से

शनि साढे़साती व ढैय्या का प्रभाव- पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शनि वक्री होकर शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियों के लिए लाभकारी रहेंगे। शनि की उलटी चाल मेष, कुंभ, मीन, सिंह व धनु राशि वालों को शारीरिक, वित्त व करियर में सकारात्मक बदलाव होंगे। आर्थिक उन्नति मिल सकती है। धन लाभ के संकेत हैं। अपनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी पेशा में अच्छे बदलाव हो सकते हैं। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। यात्रा योग हाे सकता है।

ये भी पढ़ें:138 दिनों के लिए वक्री हो रहे शनिदेव, 13 जुलाई से इन 3 राशियों का बदलेगा समय

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!