14 मई को गुरु करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय
- 14 मई 2025 को गुरु वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं।

Horoscope Rashifal Guru Gochar Jupiter Transit :14 मई 2025 को गुरु वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। गुरु की चाल बदलने से कुछ राशि वालों को फायदा होगा। आइए जानते हैं, गुरु का मिथुन राशि में प्रवेश किन राशियों के लिए रहेगा शुभ…
वृषभ राशि : गुरु गोचर से वृषभ राशि वालों को बेहद शुभ फलों की प्राप्ति होगी। करियर में बड़ी कामयाबी मिलेगी। तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। समाज में यश-कीर्ति बढ़ेगी। वाणी में सौम्यता आएगी।
मिथुन राशि : गुरु का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए भी लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपको बिजनेस में बहुत फायदा होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरी-कारोबार में बड़ी कामयाबी मिलेगी। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
सिंह राशि : गुरु के मिथुन राशि में जाते ही सिंह राशि वालों को करियर में तरक्की के अनगिनत अवसर मिलेंगे। कड़ी मेहनत रंग लाएगी। जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। वाणी में सौम्यता आएगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इस दौरान आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे।
कन्या राशि : गुरु गोचर कन्या राशि वालों को करियर में आने वाली अड़चनों से छुटकारा मिलेगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगा। भाई-बहन संग रिश्ते अच्छे होंगे। बुद्धि का विकास होगा। निर्णय लेने की क्षमता में सुधार आएगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे।
धनु राशि : गुरु गोचर के बाद धनु राशि के जातकों को बेहद शुभ फल मिलेंगे। आपमें ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा। करियर से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। बिजनेस में प्रॉफिट होगा। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। कानूनी मामलों में विजयी हासिल होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।