जून की शुरुआत में बुध की चाल बदलने से इन राशियों को होगा लाभ
Mercury Transit : 6 जून 2025 को बुध देव वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है।

Mercury Transit : 6 जून 2025 को बुध देव वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। बुध के मिथुन राशि में प्रवेश से कुछ राशि वालों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं, बुध के मिथुन राशि में प्रवेश से किन राशियों को होगा लाभ-
मेष राशि : बुध गोचर से मेष राशि वालों को बेहद शुभ फल मिलेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपमें ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर होगी। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। धन से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।
मिथुन राशि : बुध के राशि परिवर्तन से मिथुन राशि वालों को बहुत फायदा होगा। करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। निवेश के नए मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कुछ जातकों की नौकरी की तलाश पूरी होगी। इस दौरान जमीन-जायदाद की खरीदारी संभव है।
सिंह राशि : सिंह राशि वालों पर बुधदेव की विशेष कृपा होगी। धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। इंकम के नए सोर्स बनेंगे। शत्रु परास्त होंगे। व्यापार में विस्तार होगा। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा।
कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी साबित होगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम समय रहेगा। इस दौरान किए गए हर कार्य के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। करियर में खूब तरक्की करेंगे। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। अच्छे पैकेज के साथ नई नौकरी का ऑफर मिलेगा। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी संभव है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।