Rahu Ketu Gochar Rashifal Lucky Zodiac Signs of Rahu ketu transit may 2025 Rahu-Ketu Gochar: मई 2025 से इन राशियों पर पड़ेगी राहु-केतु की शुभ दृष्टि, पूरे होंगे सभी सपने, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Rahu Ketu Gochar Rashifal Lucky Zodiac Signs of Rahu ketu transit may 2025

Rahu-Ketu Gochar: मई 2025 से इन राशियों पर पड़ेगी राहु-केतु की शुभ दृष्टि, पूरे होंगे सभी सपने

  • Rahu-Ketu Gochar: मायावी ग्रह राहु-केतु के गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। जानें अगले साल होने वाले गोचर से किन राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां-

Saumya Tiwari नई दिल्ली, एजेंसी/लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 20 June 2024 06:20 AM
share Share
Follow Us on
Rahu-Ketu Gochar: मई 2025 से इन राशियों पर पड़ेगी राहु-केतु की शुभ दृष्टि, पूरे होंगे सभी सपने

राहु-केतु गोचर 2025: ज्योतिष में राहु और केतु को छाया ग्रह कहा जाता है और इन्हें अशुभ माना जाता है। कुछ लोगों का मानना ​​है कि दोनों ग्रह मानव जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु और राहु व्यक्ति की कुंडली में अपनी अलग-अलग स्थितियों और स्थिति के आधार पर परिणाम देते हैं। 2025 में छाया ग्रह राहु और केतु के गोचर से दो राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आने की संभावना है। जानें कब होगा राहु-केतु गोचर और किन राशियों को मिलेंगे सकारात्मक परिणाम-

राहु-केतु गोचर कब होगा: वर्तमान में राहु और केतु मीन और कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। राहु-केतु हमेशा वक्री चाल चलते हैं। अगले साल 18 मई 2025 तक इन राशियों में मौजूद रहेंगे। इसके बाद शाम 04:30 बजे राहु शनि की राशि कुंभ में, जबकि केतु सिंह में प्रवेश करेगा।

राहु-केतु का इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए राहु-केतु गोचर बहुत की लाभकारी सिद्ध होगा। कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं। शनि व राहु के बीच मित्रता का भाव है। शनि व राहु मिलकर कुंभ राशि के जातकों को शुभ परिणाम प्रदान करेंगे। मई 2025 से आने वाले ढाई साल का समय इन राशि वालों के लिए वरदान समान रहेगा। इस अवधि भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी संभव है। करियर में बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए राहु-केतु राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। सिंह राशि वालों के लिए मई 2025 से आने वाले ढाई साल बहुत ही लाभकारी रहेंगे। राहु-केतु के प्रभाव से आपको करियर में तरक्की मिल सकती है। नौकरी-पेशा करने वाले जातकों को आय वृद्धि के साथ प्रमोशन मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय हासिल होगी। रिश्तों में सुधार होगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए राहु-केतु गोचर पॉजिटिव परिणाम लेकर आएगा। 2025 मई से गोल्डन पीरियड शुरू हो सकता है। राहु-केतु मिलकर वृषभ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां भरेंगे। आर्थिक रूप से आपकी उन्नति होगी। धन का आगमन होगा और आप पैसों की बचत करने में भी सफल रहेंगे। कुल मिलाकर आपके लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें:जुलाई में चंद्रमा की राशि में आएंगे शुक्र, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन समय
ये भी पढ़ें:जुलाई में इन 3 राशि वालों की लाइफ लेगी यू-टर्न
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!