april monthly horoscope masik rashifal rashi parivartan grah gochar future Rashifal : 1 अप्रैल से इन राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, 30 अप्रैल तक चमकेगा भाग्य का सितारा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़april monthly horoscope masik rashifal rashi parivartan grah gochar future

Rashifal : 1 अप्रैल से इन राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, 30 अप्रैल तक चमकेगा भाग्य का सितारा

Horoscope Rashifal April Monthly Future Predictions : अप्रैल के महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 1 April 2024 05:58 AM
share Share
Follow Us on
Rashifal : 1 अप्रैल से इन राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, 30 अप्रैल तक चमकेगा भाग्य का सितारा

Horoscope Rashifal : अप्रैल के महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित सभी 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलता है। अप्रैल माह में होने वाले ग्रहों की चाल में बदलाव से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। इन राशि वालों के लिए अप्रैल माह के 30 दिन किसी वरदान से कम नहीं कहे जा सकते हैं। आइए जानते हैं, 1 अप्रैल से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे-

मिथुन राशि- 

  • अप्रैल का महीना आपके लिए वरदान के समान रहेगा।
  • कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी। 
  • भाइयों का सहयोग मिलेगा।
  • घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। 
  • वस्त्रादि उपहार भी मिल सकते हैं।
  • नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है।
  • आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
  • माता का सहयोग मिलेगा। 
  • वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
  • नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

Aaj Ka Rashifal : तुला, मकर, कुंभ, मीन वालों का चमकेगा भाग्य, मेष, धनु राशि के लिए परिस्थितियां प्रतिकूल, हनुमान जी को करें प्रणाम

सिंह राशि- 

  • सिंह राशि वालों को 1 अप्रैल से शुभ फल की प्राप्ति होगी।
  • आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। 
  • घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा।
  • कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है।
  • माता का सहयोग मिलेगा।
  • लाभ में वृद्धि की संभावना है।
  • नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।
  • धन- लाभ होगा।

कन्या राशि- 

  • 1 अप्रैल से कन्या राशि वाले खूब जश्न मनाएंगे।
  • वाणी में मधुरता रहेगी।
  • परिवार का साथ मिलेगा। 
  • कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।
  • घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
  • किसी मित्र के सहयोग से कारोबार विस्तार होगा। 
  • लाभ के अवसर मिलेंगे।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि- 

  • धनु राशि के जातकों के ्लिए अप्रैल का महीना फलदायी रहेगा।
  • मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।
  • नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। 
  • आय में वृद्धि होगी।
  • अफसरों का सहयोग मिलेगा।
  • परिवार का भी सहयोग मिलेगा। 
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)