Varuthini ekadashi 2025 Date shubh yog what things to donate on ekadashi Ekadashi: वरूथिनी एकादशी पर ब्रह्म व इंद्र योग का शुभ संयोग, इस दिन करें इन चीजों का दान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Varuthini ekadashi 2025 Date shubh yog what things to donate on ekadashi

Ekadashi: वरूथिनी एकादशी पर ब्रह्म व इंद्र योग का शुभ संयोग, इस दिन करें इन चीजों का दान

  • Varuthini ekadashi 2025: वरूथिनी एकादशी पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व बढ़ रहा है। जानें वरूथिनी एकादशी के दिन क्या दान करें-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 17 April 2025 08:30 AM
share Share
Follow Us on
Ekadashi: वरूथिनी एकादशी पर ब्रह्म व इंद्र योग का शुभ संयोग, इस दिन करें इन चीजों का दान

Varuthini Ekadashi 2025 Daan: वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरूथिनी एकादशी व्रत रखा जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, यह व्रत मार्च या अप्रैल महीने में आता है। इस साल वरूथिनी एकादशी व्रत 24 अप्रैल 2025, गुरुवार को है। इस साल वरूथिनी एकादशी पर ब्रह्म व इंद्र योग का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में ये दोनों योग अत्यंत शुभ माने गए हैं। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। वरूथिनी एकादशी पर भक्त भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए उनकी उपासना करने के साथ उपवास भी करते हैं। मान्यता है कि इस दिन कुछ चीजों का दान करने से श्री हरि प्रसन्न होते हैं। जानें वरूथिनी एकादशी के दिन किन चीजों का दान कर सकते हैं-

ब्रह्म व इंद्र योग का महत्व- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ब्रह्म योग को विवादों को सुलझाने व इंद्र योग संपत्ति से जुड़े कार्यों को हल करने के लिए शुभ माना जाता है। इन दोनों योग को धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों के लिए भी शुभ माना गया है।

ये भी पढ़ें:अप्रैल में शुक्र प्रदोष व्रत कब है? जानें डेट, पूजन मुहूर्त व व्रत पारण का समय

वरूथिनी एकादशी के दिन क्या दान करना चाहिए- वरूथिनी एकादशी के दिन जरूरतमंद लोगों व गरीबों को अन्न, भोजन, फल व सामर्थ्यनुसार धन का दान करना चाहिए। इस दिन गौ दान करना भी शुभ माना गया है। इसके अलावा इस दिन तिल से बनी चीजों का भी दान कर सकते हैं।

वरूथिनी एकादशी व्रत पारण का समय- वरूथिनी एकादशी व्रत का पारण 25 अप्रैल 2025, शुक्रवार को किया जाएगा। व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 46 मिनट से सुबह 08 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। पारण के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय सुबह 11 बजकर 44 मिनट है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!