'पुष्पा' के कार कलेक्शन में एक 'चलता-फिरता घर', इसे देख आप कहेंगे - 'झुकेगा नहीं', कीमत होश उड़ा देगी!
- साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, संध्या थिएटर में फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के समय भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी।

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, संध्या थिएटर में फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के समय भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। इसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी मामले में पहले उनकी गिरफ्तारी हुई है। बता दें कि उनकी लेटेस्ट मूवी 'पुष्पा 2' 1100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। वैसे, अल्लू पैसा कमाते के साथ खर्च करने में भी पीछे नहीं हैं। खासकर वो कारों पर जमकर पैसा खर्च करते हैं। उनके पास कई लग्जरी कार हैं। इसमें एक वेनिटी वैन भी शामिल है। जो किसी चलते-फिरते घर से कम नहीं है। चलिए इन भी पर एक नजर डालते हैं।
अल्लू अर्जुन की वेनिटी वेन का नाम फाल्कन है। जिसे अपने हिसाब से कस्टमाइज करवाकर बनवाया गया है। इसकी कीमत 7 करोड़ बताई जाती है। ये वैन तमाम सुख-सुविधाओं से लेस है। देखने में ये किसी फाइव स्टार होटल के रूम की तरह है। इस वैन पर एक्टर के नाम एक लोगो भी लगा है, जिसे आप 'AA' देख सकते हैं। ये बाहर से पूरी ब्लैक है। इसके अंदर उबेर-कूल इंटीरियर्स देखने को मिलता है। इसमें सिल्वर और व्हाइट इंटीरियर थीम है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6e
₹ 18.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 10.9 - 20.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 26.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 33.43 - 51.44 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इसमें एक कम्फर्टेबल मसाज सीट के साथ आराम के लिए जगह दी है। इसमें वे शूट के बाद रेस्ट भी कर पाते हैं। वेनिटी वैन में लेदर सीट, गेंट मिरर और मून लाइटिंग का भरपूर इस्तेमाल किया गया है, जो इसे लग्जीरियस बनाते हैं। इसमें एंटरटेनमेंट का भी ऑप्शन है। ये सारे फीचर्स किसी फाइव स्टार होटल के कमरे से कम नहीं है। इसमें छोटा बाथरूम भी दिया है। खुद अल्लू भी सोशल मीडिया पर अपनी इस वेनिटी वैन के फोटोज शेयर कर चुके हैं।
इसके अलावा, अल्लू के गैराज में रोल्स रॉयस कलिनन भी है। इसकी कीमत 6.95 करोड़ रुपए बताई जाती है। इस ऑल व्हील ड्राइव कार में 8 स्पीड आटोमेटिक गियरबॉक्स दिया है। उनके पास एक ब्लैक कलर की हमर H2 भी है। हालांकि, ये कौन सा मॉडल है इसकी जानकार सामने नहीं आई है। अल्लू के पास करीब 99.5 लाख रुपए की जगुआर XJL भी है। अब इस कार को भारत में बंद कर दिया गया है। इसके साथ, उनके पास 1.78 करोड़ रुपए की रेंज रोवर वोग और वॉल्वो की XC90 T8 एक्सीलेंस भी है। ये 4 सीटर लग्जरी SUV है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।