इस कंपनी को कारों को अक्टूबर में मिली रिकॉर्ड सेल्स, 12 लाख का कैश डिस्काउंट काम कर गया!
- भारतीय बाजार में जो कार लग्जरी और प्रीमियम कार बेचती हैं उसमें एक नाम जीप इंडिया का भी है। ये कंपनी भारतीय बाजार में लिमिटेड मॉडल ही सेल कर रही है।

भारतीय बाजार में जो कार लग्जरी और प्रीमियम कार बेचती हैं उसमें एक नाम जीप इंडिया का भी है। ये कंपनी भारतीय बाजार में लिमिटेड मॉडल ही सेल कर रही है। उसके इंडियन पोर्टफोलियो में कम्पास, मेरेडियन, रैंगलर और ग्रैंड चेरोकी शामिल है। कंपनी ने पिछले महीने यानी अक्टूबर में कम्पास और मेरेडियन की 424 यूनिट बेचीं। खास बात ये है कि ये पिछले 6 महीने के दौरान कंपनी की सबसे बड़ी सेल भी है। फेस्टिव मंथ का कंपनी को जबरदस्त फायदा मिला है। बता दें कि कंपनी अपनी ग्रैंड चेरोकी SUV पर 12 लाख का कैश डिस्काउंट भी दे रही है।
जीप इंडिया सेल्स (मई-अक्टूबर 2024) | |||
महीना | कम्पास | मेरेडियन | टोटल |
मई | 269 | 75 | 344 |
जून | 216 | 65 | 281 |
जुलाई | 213 | 63 | 276 |
अगस्त | 280 | 60 | 340 |
सितंबर | 310 | 55 | 365 |
अक्टूबर | 236 | 188 | 424 |
टोटल | 1524 | 506 | 2030 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 21.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 10.9 - 20.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 26.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 7.51 - 13.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
जीप इंडिया के पिछले महीने के सेल्स आंकड़ों पर नजर डालें तो कम्पास की मई में 269 यूनिट, जून में 216 यूनिट, जुलाई में 213 यूनिट, अगस्त में 280 यूनिट, सितंबर में 310 यूनिट और अकूबर में 236 यूनिट बिकीं। वहीं, मेरेडियन की मई में 75 यूनिट, जून में 65 यूनिट, जुलाई में 63 यूनिट, अगस्त में 60 यूनिट, सितंबर में 55 यूनिट और अक्टूबर में 188 यूनिट बिकीं। इस तरह कंपनी की इन 2 मॉडल के साथ मई में 344 यूनिट, जून में 281 यूनिट, जुलाई में 276 यूनिट, अगस्त में 340 यूनिट, सितंबर में 365 यूनिट और अक्टूबर में 424 यूनिट की कुल सेल्स रही।
12 लाख के डिस्काउंट से फायदा
जीप अपनी ग्रैंड चेरोकी SUV पर अक्टूबर में पूरे 12 लाख का डिस्काउंट दे रही थी। कंपनी इस SUV का सिर्फ एक लिमिटेड वैरिएंट बेचती है। 12 लाख के कैश डिस्काउंट के बाद इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत 67.50 लाख हो गई है। हालांकि, पिछले महीने इसकी सेल्स में कितना इजाफा हुआ इसके आंकड़े सामने नहीं आए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि 12 लाख के डिस्काउंट से कंपनी की सेल्स में फायदा हुआ है। कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे सस्ती कम्पा SUV है। जिसकी शुरुआती कीमत 19 लाख रुपए है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।