मार्केट में तहलका मचाने आ रही महिंद्रा की एक और धांसू EV, टेस्टिंंग के दौरान आई नजर; रेंज 400 km से ज्यादा!
भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक कारों (EV) की डिमांड में तेजी देखी जा रही है। इसे देखते हुए महिंद्रा अपनी धांसू एसयूवी XUV 3XO के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक कारों (EV) की डिमांड में तेजी देखी जा रही है। इसे देखते हुए महिंद्रा अपनी धांसू एसयूवी XUV 3XO के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अब लॉन्च से पहले एक बार फिर महिंद्रा एक्सयूवी 3XO ईवी को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। बता दें कि महिंद्रा ईवी का मार्केट में मुकाबला टाटा नेक्सन EV जैसी एसयूवी से होगा। आइए जानते हैं अपकमिंग ईवी के संभावित फीचर्स, ड्राइविंग और डिजाइन के बारे में विस्तार से।

मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XUV 400 EV
₹ 16.74 - 17.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 22.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki e Vitara
₹ 17 - 26 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta EV
₹ 17.99 - 23.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कुछ ऐसी है डिजाइन
बता दें कि टेस्टिंग के दौरान लीक हुए ईवी के स्पॉई शॉट्स को राजकोट के मयूर सिंह राणा ने लिया है। न्यूज वेबसाइट rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, ईवी को राजकोट-अहमदाबाद हाईवे पर स्पॉट किया गया है। इलेक्ट्रिक एसयूवी में शीट मेटल पैनल और प्लास्टिक ट्रिम्स ICE और EV मॉडल के बीच साझा किए जाते हैं। जबकि XUV400 की तरह XUV3XO EV का चार्जिंग पोर्ट सामने की ओर बाएं क्वार्टर पैनल पर है।
400 किमी से ज्यादा होगी रेंज
दूसरी ओर ईवी के केबिन में 10.2-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 10.2-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, पैनोरमिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, पावरट्रेन के तौर पर XUV3XO EV में 34.5 kWh और 39.4 kWh बैटरी पैक के साथ आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईवी सिंगल चार्ज पर 400 किमी से ज्यादा की रेंज ऑफर कर सकती है।
(फोटो क्रेडिट- rushlane)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।