Shivkumar Sharma Elected Unopposed as Ara City President for RJD 2025-28 आरा नगर राजद के निर्विरोध अध्यक्ष बने शिवकुमार शर्मा, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsShivkumar Sharma Elected Unopposed as Ara City President for RJD 2025-28

आरा नगर राजद के निर्विरोध अध्यक्ष बने शिवकुमार शर्मा

आरा में गोढ़ना रोड पर राजद के प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर आरा नगर अध्यक्ष चुनाव के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिवकुमार शर्मा को निर्विरोध नगर अध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता सेराज अहमद ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSat, 31 May 2025 08:37 PM
share Share
Follow Us on
आरा नगर राजद के निर्विरोध अध्यक्ष बने शिवकुमार शर्मा

आरा। शहर के गोढ़ना रोड में राजद प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर सत्र 2025-28 के लिए आरा नगर अध्यक्ष चुनाव के लिए बैठक की गयी। बैठक में शिवकुमार शर्मा को निर्विरोध आरा नगर अध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता नगर निवार्चि पदाधिकारी सेराज अहमद और सहायक निवार्चन पदाधिकारी मो इनामुल हक ने की। संचालन सेराज अहमद ने किया। बैठक में राजद के क्रियाशील सदस्यों के परामर्श से शिवकुमार शर्मा को आरा नगर अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। बैठक में राजद नेता सुरेश विश्वकर्मा, इशान राज, ओम प्रकाश मुन्ना, नन्द किशोर यादव, राजगौरव टाइगर, सुहेल खान, फैज अकरम, महमूद रजा, शमीम खान, भुवनेश्वर यादव, सभा यादव, निरंजन प्रसाद, हसन अंसारी, वसीम आमिर व विजय यादव मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।