Upcoming Local Body Elections in Bhojpur District on June 28 with 16 Candidates निकाय उप चुनाव : 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 8693 मतदाता, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsUpcoming Local Body Elections in Bhojpur District on June 28 with 16 Candidates

निकाय उप चुनाव : 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 8693 मतदाता

भोजपुर जिले में 28 जून को निकाय उप चुनाव होंगे, जिसमें आरा नगर निगम के वार्ड 34, पीरो नगर परिषद के वार्ड 20 और शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड 7 और 8 शामिल हैं। 8693 मतदाता मतदान करेंगे। मतगणना 30 जून को...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSun, 15 June 2025 09:20 PM
share Share
Follow Us on
निकाय उप चुनाव : 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 8693 मतदाता

-आरा नगर निगम में वार्ड 34, पीरो नगर परिषद में वार्ड 20 और शाहपुर नगर पंचायत में वार्ड सात और आठ में होगा चुनाव -28 जून को मतदान के साथ ईवीएम में बंद होगा प्रत्याशियों का भाग्य, 30 को मतगणना के बाद हार-जीत का होगा फैसला -सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा मतदान आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले में आगामी 28 जून को होने वाले निकाय उप चुनाव के अखाड़े में उतरे 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 8693 मतदाता मतदान कर करेंगे। मतदान के साथ ही इन सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।

मतदान के बाद 30 जून को मतगणना होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसले हो जायेगा। मतगणना सुबह आठ से शुरू की जाएगी। जिले के आरा नगर निगम में वार्ड 34, पीरो नगर परिषद में वार्ड 20 और शाहपुर नगर पंचायत में वार्ड सात और आठ में उप चुनाव हो रहा है। इसकी प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गई है। साथ ही बूथों के निर्धारण का काम भी पूरा कर लिया गया है। भयमुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की सारी तैयारी प्रशासनिक स्तर पर पूरी कर ली गई है। आरा नगर निगम के वार्ड नंबर 34 में 4422 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें पुरुष मतदाता 2399 और महिला मतदाता 2023 शामिल हैं। वहीं पीरो नगर परिषद वार्ड नंबर 20 में 940 मतदाता उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे। इनमें 507 पुरुष और 433 महिला मतदाता शामिल हैं। शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात में 1626 मतदाता अपना फैसला सुनाएंगे। इनमें पुरुष मतदाता 872 और महिला मतदाता 754 शामिल हैं। वहीं इसी नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1705 मतदाता करेंगे। इनमें पुरुष मतदाता 890 और महिला मतदाता 815 शामिल हैं। - --- कहां से कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में आरा नगर निगम : वार्ड नंबर 34 प्रत्याशी : निशा देवी, भुलेटन राम, मनोज प्रसाद राम और शंभु कुमार राम - --- शाहपुर नगर पंचायत : वार्ड नंबर सात प्रत्याशी : द्रोपती देवी, पुनीता कुमारी, मधुमाला कुमारी, मीरा देवी और रेणु देवी ---- वार्ड नंबर आठ प्रत्याशी : उर्मिला देवी, नीतू कुमारी और रीना देवी - पीरो नगर परिषद : वार्ड 20 प्रत्याशी : अभिनंदन कुमार सिंह जितेंद्र कुमार सिंह बनारस कुमार सिंह योगेंद्र कुमार - मतदान के साथ मतगणना की तैयारी जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जिले में निकाय उप चुनाव के मतदान के साथ-साथ मतगणना की भी तैयारी की जा रही है। इसके लिए मतगणना स्थल का भी चयन कर लिया गया है। आरा नगर निगम के निर्वाची पदाधिकारी एडीएम डॉ शशि शेखर को बनाया गया है। वहीं नगर पंचायत शाहपुर के निर्वाची पदाधिकारी डीसीएलआर जगदीशपुर और पीरो नगर परिषद के निर्वाची पदाधिकारी डीसीएलआर पीरो को बनाया गया है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू की जाएगी। - ------------ कहां की जाएगी मतों की गिनती आरा नगर निगम : क्षत्रिय प्लस टू स्कूल, आरा शाहपुर नगर पंचायत : किसान भवन, जगदीशपुर पीरो नगर परिषद : शहीद भवन पीरो

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।