150 सौ से अधिक महिलाओं को मिली माई बहिन मान योजना की जानकारी
फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने नारी शक्ति उत्थान के लिए 'माई बहिन मान योजना' की जानकारी देने हेतु एक बैठक आयोजित की। इस कार्यक्रम में 150 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं और उन्होंने योजना के...

फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के द्वारा नारी शक्ति उत्थान के लिए चयनित कांग्रेस नेत्री सह वार्ड पार्षद काजल गुप्ता की अध्यक्षता में कांग्रेस द्वारा जारी माई बहिन मान योजना की जानकारी देने के उद्देश्य से महिलाओं की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। बैठक में 150 सौ से ज्यादा महिलाओं ने इस योजना की पूर्ण जानकारी लेते हुए अपना नामांकन करवाया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस नेत्री काजल गुप्ता ने बताया कि काग्रेस पार्टी इस कार्यक्रम को एक अभियान के तहत जिला के सभी पंचायत, वॉर्ड व कस्बों में जाकर महिलाओं के मान, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए पार्टी कदम से कदम मिलाकर एक सूत्र में व एक सुर में डटी रहेगी।
कहा कि बिहार सरकार की महिला विरोधी नीति की सच्चाई अब बिहार की महिलाएं समझ चुकी है। कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता जिला के सभी घरों में जाकर माई बहिन योजना की जानकारी देते हुए पूरे जिलावासियों तक इसका लाभ पहुंचने का काम करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अररिया कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शाद अहमद ने बताया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं की समस्या के समाधान पर काम करती आ रही है। कांग्रेस पार्टी पर जब-जब जनता ने भरोसा जताया है, तब तब पार्टी उनके हित के लिए संघर्ष किया है। अब महिलाओं के भूमिका है कि वो कांग्रेस की नीतियों को जन जनतक पहुंचाए तथा महिलाओं की जीवन में बदलाव की दिशा में अपना योगदान दे। उन्होंने योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 18 वर्ष से 60 वर्ष तक की सभी माताएं इस योजना का लाभ उठाने के लिए अभी से ही अपना नामांकन दर्ज करे। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरीश राहुल, संजीव शेखर दिलीप पासवान,जिला प्रवक्ता प्रदीप कुमार कर्ण,शंकर प्रसाद साह,नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू आदि शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।