Severe Heat and Humidity Affecting Araria District Residents Amid Weather Fluctuations तेज धूप व उमस ने बढ़ायी लोगों की परेशानी, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsSevere Heat and Humidity Affecting Araria District Residents Amid Weather Fluctuations

तेज धूप व उमस ने बढ़ायी लोगों की परेशानी

अररिया में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। तेज धूप और उमस से लोग परेशान हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.52 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, बाद में बादल छाने और हल्की हवा से राहत...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSun, 15 June 2025 03:18 AM
share Share
Follow Us on
तेज धूप व उमस ने बढ़ायी लोगों की परेशानी

अररिया, निज प्रतिनिधि। पिछले कुछ दिनों से जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।कभी बारिश तो कभी तेज धूप के साथ उमस लोगों के लिये आफत बन रही है। इस बीच शनिवार को भी मौसम की मार से लोगों का हाल बेहाल रहा। सुबह से ही तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया। दोपहर होते-होते तेज धूप के साथ मौसम में उमस बढ़ गयी। दिन चढ़ने के साथ धूप की तपिश के साथ उमस भरी गर्मी लोगों के लिये आफत बन गया। चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल बेहाल रहा। दोपहर के वक्त लोगों को भीषण गर्मी से पंखे भी राहत नहीं पहुंचा पा रही थी।

हालांकि दोपहर के बाद आसमान हल्की बादल छाने और रुक रुककर हवा चलने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान का पारा 37.52 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम पारा 30.27 डिसे दर्ज की गई। दिनभर मौसम में उमस बरकरार रही। जिला मुख्यालय समेत जिले के अलग-अलग जगहों पर भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। धूप से बचने के लिए सरकारी कार्यालय में जहां लोगों को पंखा, एसी और कूलर का सहारा लेना पड़ा वही कमकाजी लोग छाता लेकर सड़कों पर आवाजाही करते नजर आए। भीषण गर्मी के चलते दिन भर लोग परेशान रहे। दोपहर के वक्त सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों के पसीने छूटते रहे। खासकर दोपहर के वक्त उमस इतनी बढ़ गयी कि पंखे की हवा भी लोगों को राहत नहीं पहुंचा पा रही थी। इधर मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस बीच तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में ठंडई आदि पेय पदार्थों की बिक्री तेज हो गयी है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के विभन्नि चौक-चौराहों पर ठंडई की बक्रिी काफी तेज हो गयी है। भीषण गर्मी से बचाव के लिये लोग ठंडई आदि का सहारा लेते नजर आये। वहीं दूसरी ओर, धान के उत्पादक किसानों की परेशानी फिर बढ़ने लगी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।