Violent Clash Over Land Dispute in Baramotara Village Injures Couple अररिया : रास्ता विवाद में हिंसक झड़प दंपती गंभीर रूप से घायल, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsViolent Clash Over Land Dispute in Baramotara Village Injures Couple

अररिया : रास्ता विवाद में हिंसक झड़प दंपती गंभीर रूप से घायल

भरगामा थाना क्षेत्र के बरमोतरा गांव में जमीनी विवाद के चलते एक हिंसक झड़प हुई, जिसमें एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। मो मजीद और उनकी पत्नी बीबी मरियम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाMon, 9 June 2025 02:20 AM
share Share
Follow Us on
अररिया : रास्ता विवाद में हिंसक झड़प दंपती गंभीर रूप से घायल

भरगामा, निज संवाददाता। भरगामा थाना क्षेत्र के बरमोतरा गांव स्थित वार्ड संख्या 12 में रविवार की अहले सुबह जमीनी विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। इसमें एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनो पति-पत्नी बताया गये है। गंभीर रूप से घायलों में मजीद व उनकी पत्नी बीबी मरियम खातून शामिल हैं। दंपती को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए भरगामा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर डा संतोष कुमार ने बेहतर इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार बरमोतरा निवासी मो मजीद का पड़ोसी के बीच बसोवास का ज़मीन पर रास्ता को लेकर विवाद चला आ रहा है।

आरोप है कि इसी बीच रविवार की अहले सुबह पड़ोसी अपने आधा दर्जन सहयोगियों के साथ मो मजीद के जमीन का जबरन घेराबंदी को तोड़ने लगा। इसका विरोध मो मजीद व उसके बच्चों द्वारा किया गया । दरवाजे पर लगा टाटिया को तोड़ने से मना करने पर पड़ोसियों ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर लाठी, डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर मजीद का सर फोड दिया। जबकि बीच-बचाव करने आए पत्नी बीबी मरियम खातून भी के सिर पर लाठी मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इधर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया घटना की सूचना उन्हें मिली है। लिहाजा पहले दोनो घायलों को इलाज करने के लिए उसको भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।