Weather Change Expected Soon Relief from Heat for Residents फारबिसगंज: प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsWeather Change Expected Soon Relief from Heat for Residents

फारबिसगंज: प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

फारबिसगंज में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जिससे लोग बेहाल हैं। तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोग सुबह से शाम तक घरों में दुबक रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में मौसम में बदलाव...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSat, 31 May 2025 02:35 AM
share Share
Follow Us on
फारबिसगंज: प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

दो-तीन दिनों में होगा मौसम में परिवर्तन, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत फ़ारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रो में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। दिन प्रतिदिन गर्मी का तेवर बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को भी तापमान ज्यादा देखा गया। गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। अनुमंडल में हीटवेब जैसी स्थिति बनी हुई है। सुबह निकली धूप और उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर होते रहे। गर्म हवा के झोंके लोगों के बदन को झुलसाती रही। बदन झुलसा देने वाली गर्मी के चलते दोपहर के वक्त लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया।

दोपहर के वक्त लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे। वहीं सड़कों पर विरानगी छायी रही। ऐसे तो गर्मी से हर लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। गर्मी के तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बेहद जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। सुबह करीब नौ बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक बदन झुलसा देने वाली गर्मी का कहर जारी रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दो-तीन दिनों में मौसम में परिवर्तन होगा। तापमान में भी गिरावट होगी। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। खीरा, जूस और लस्सी से लोग ले रहे राहत : गर्मी के कारण लोग प्यास बुझाने के लिए ईख का जूस और लस्सी का सेवन करते है। लोग खीरा, तरबूज, खरबूज खाकर प्यास को बुझाने का कार्य कर रहे हैं। गर्मी और लू के कारण सुबह 10 बजे के बाद से शाम पांच बजे तक बाजार खाली रहता है। कुछ लोग आवश्यक काम से घर से निकलते हैं तो छाता या गमछा से अपने सिर को ढक कर निकलते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।