प्रभारी प्रधानाध्यापिका का निधन, स्कूल में शोक सभा
मदनपुर प्रखंड की राजकीय मध्य विद्यालय बनियां की प्रधानाध्यापिका फुलकुमारी का निधन मंगलवार को गया के एम्स में हृदयाघात से हुआ। उन्हें शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार...

मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बनियां की प्रभारी प्रधानाध्यापिका फुलकुमारी (59 वर्ष) का निधन मंगलवार की सुबह गया के एम्स में हृदयाघात से हो गया। उनके पति लवकुश रजक ने बताया कि शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद वे घर लौटी लेकिन रविवार को दोबारा तबीयत खराब होने पर उन्हें गया के एम्स में भर्ती किया गया। सोमवार रात उनकी हालत गंभीर हो गई और मंगलवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर राजकीय मध्य विद्यालय बनियां और राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया।
मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमलेश कुमार केशरी, शिक्षक जनार्दन सिंह, परितोष कुमार, प्रिया सिन्हा, सुमन मौर्या, शीला कुमारी, मो. सकील अंसारी, उमेश रिकियासन, समाजसेवी विमला देवी, नंदू रजक, चंदू रजक आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।