Operation Sindoor A Proud Moment for India Says Former MP Brijbhushan Sharan Singh ऑपरेशन सिंदूर देश के लिए गर्व की बात: बृजभूषण, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsOperation Sindoor A Proud Moment for India Says Former MP Brijbhushan Sharan Singh

ऑपरेशन सिंदूर देश के लिए गर्व की बात: बृजभूषण

जिन लोगों ने समस्या खड़ी की, वह कर रहे हैं युद्ध विराम पर सवाल उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सीज फायर पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन यह नहीं बता रहे हैं कि यह सम

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादThu, 15 May 2025 11:52 PM
share Share
Follow Us on
ऑपरेशन सिंदूर देश के लिए गर्व की बात: बृजभूषण

ऑपरेशन सिंदूर देश के लिए गर्व की बात है। सरकार ने बिल्कुल सही कदम उठाया और आतंकियों को उनकी भाषा में जवाब दिया गया। उत्तर प्रदेश के गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सीज फायर पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन यह नहीं बता रहे हैं कि यह समस्या उन्ही की सरकार की देन है। कहा कि जब कश्मीर का विलय भारत में हुआ तब भारतीय सेना लाहौर से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर थी। उस समय सरकार यूएन में चली गई और मामला फंसा दिया गया।

इसके बाद धारा 370 लागू की गई। आखिर यह सब क्यों किया गया था। वर्ष 1971 में युद्ध हुआ तो पाकिस्तान के 92 हजार सैनिक बंदी बनाए गए। छह महीने से लेकर साल भर तक भारत सरकार ने उन्हें खाना खिलाया और फिर वापस भेज दिया। सरकार तब पीओके मांगती या फिर सैनिकों को छोड़ने की बात करती लेकिन उस समय ऐसा कुछ नहीं किया गया। अब वही लोग सवाल उठा रहे हैं कि सीज फायर क्यों किया गया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जड़ पर हमला किया गया है। धारा 370 को समाप्त किया गया और आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा। कहा कि देश कानून के दुरुपयोग से परेशान है। दहेज उत्पीड़न, दलित उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए बने कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह कानून पीड़ित को नया दिलाने के लिए बने थे लेकिन अब इसका इस्तेमाल राजनीतिक हितों को साधने के लिए किया जा रहा है। कानून में यह व्यवस्था होनी चाहिए कि यदि जांच में मामला झूठा निकले तो केस करने वाले पर कार्रवाई हो। उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा जाति जनगणना शुरू किए जाने के सवाल पर कहा कि जनगणना होने के बाद बम फूटेगा। सरकार ने निर्णय लिया है और आगे देखा जाएगा क्या होगा। इस अवसर पर औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, चंदन सिंह, शिवम सिंह, भाजयुमो के अध्यक्ष अभिषेक कुमार उर्फ वासु, अशोक सिंह, मनीष पाठक, रवि सिंह, आशु अभिनव, प्रफुल्ल सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, आशुतोष कुमार मोनू, ऋषि कुमार सिंह उपस्थित रहे। गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को देव सूर्य मंदिर दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और यहां के इतिहास की जानकारी ली। पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने बताया कि छठ पूजा की शुरुआत यहीं से हुई थी। हर साल यहां लाखों लोग पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। इस मौके पर देव सूर्य मंदिर न्यास समिति के द्वारा भगवान सूर्य का प्रतिक चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके अलावा कई अन्य लोगों ने भी पूर्व सांसद को सम्मानित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।