Road Accident Prevention Trust Meeting in Shankarpur Awareness Campaign Planned for NH-139 Closure एनएच-139 बंदी के लिए जागरूकता अभियान, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsRoad Accident Prevention Trust Meeting in Shankarpur Awareness Campaign Planned for NH-139 Closure

एनएच-139 बंदी के लिए जागरूकता अभियान

ओबरा प्रखंड के शंकरपुर गांव में सड़क दुर्घटना रोकथाम ट्रस्ट की बैठक हुई। 29 जून को एनएच-139 बंदी को सफल बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर चर्चा हुई। अशोक कुमार पासवान को आंदोलन प्रमुख और रिलेश...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादTue, 17 June 2025 09:17 PM
share Share
Follow Us on
एनएच-139 बंदी के लिए जागरूकता अभियान

ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा प्रखंड के शंकरपुर गांव के देवी मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को सड़क दुर्घटना रोकथाम ट्रस्ट की बैठक हुई। बैठक में 29 जून को प्रस्तावित एनएच-139 बंदी को सफल बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष पुष्कर अग्रवाल और संगठन विस्तारक मंत्री आनंद विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। बैठक में लोगों को जागरूक करने और बंदी को सफल बनाने पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से अशोक कुमार पासवान को शंकरपुर आंदोलन प्रमुख और रिलेश कुमार को सह-प्रमुख नियुक्त किया गया। नीरज कुमार, अमित कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने बैठक में हिस्सा लिया और 29 जून की बंदी को सफल बनाने का संकल्प लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।