Teacher Poonam Kumari Sinha Passes Away in Madanpur Leaving Community in Mourning शिक्षिका के असामयिक निधन पर शोक सभा, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsTeacher Poonam Kumari Sinha Passes Away in Madanpur Leaving Community in Mourning

शिक्षिका के असामयिक निधन पर शोक सभा

मदनपुर थाना क्षेत्र के खूंटीडीह गांव की शिक्षिका पूनम कुमारी सिन्हा की असाध्य रोग के कारण मृत्यु हो गई। वे राजकीय मध्य विद्यालय जुड़ाही में कार्यरत थीं। उनके निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शोक...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादTue, 17 June 2025 09:12 PM
share Share
Follow Us on
शिक्षिका के असामयिक निधन पर शोक सभा

मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के खूंटीडीह गांव की निवासी शिक्षिका पूनम कुमारी सिन्हा की असाध्य रोग के कारण मंगलवार को मृत्यु हो गई। इस खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वे राजकीय मध्य विद्यालय जुड़ाही में विशिष्ट शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। उनके पति सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वे कुछ समय से बीमार थीं। हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हुई। उनके निधन पर विद्यालय में शोक सभा का आयोजन हुआ और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में प्रधानाध्यापक अनिल दयाल यादव, शिवनंदन राम, गणेश सिंह भोक्ता, उमिता कुमारी, लखन देव यादव, अशोक कुमार, कौलेश्वर सिंह भोक्ता, अरुण गौतम, विद्यान सिंह भोक्ता, शिव शंकर सिंह भोक्ता शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।