Farmers in Tharuhat Region to Boost Income Through Vegetable Cultivation with Free Seed Distribution सब्जी की खेती करने से थरुहट के किसानों की बढ़ेगी आमदनी, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsFarmers in Tharuhat Region to Boost Income Through Vegetable Cultivation with Free Seed Distribution

सब्जी की खेती करने से थरुहट के किसानों की बढ़ेगी आमदनी

बगहा में थरुहट क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति किसानों के बीच सब्जी बीज का वितरण किया गया। डीएओ प्रवीण कुमार ने किसानों को सब्जी की खेती के लाभ और नई तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। जदयू एमएलसी भीषण...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाTue, 29 April 2025 12:50 AM
share Share
Follow Us on
सब्जी की खेती करने से थरुहट के किसानों की बढ़ेगी आमदनी

बगहा, नगर प्रतिनिधि। सब्जी की खेती कर थरुहट क्षेत्र के किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। सब्जी की खेती कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाला होता है। थरुहट क्षेत्र के किसानों की आमदनी बढ़े इस पर जिला में पहली बार थरुहट क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति किसानों के बीच सब्जी बीज का वितरण किया जा रहा है। उक्त बातें डीएओ प्रवीण कुमार ने कहीं। वे सोमवार को बगहा दो प्रखंड की हरनाटांड़ पंचायत के बैरिया खुर्द में थरुहट कृषि प्रोत्साहन योजना के तहत बीज वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। सब्जी बीज वितरण समारोह का उद्घाटन जदयू एमएलसी भीषण सहनी, जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर किया। जिला उद्यान पदाधिकारी के द्वारा उद्यान विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तो जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा किसानों को आमदनी कैसे बढ़े इस पर विस्तार से चर्चा किया गया। गन्ना, धान की खेती के साथ-साथ विकल्प के तौर पर सब्जी की खेती करने को लेकर किसानों को प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने किसानों को खेती को व्यावसायिक रूप में ग्रहण करने को लेकर प्रोत्साहित किया। साथ ही साथ उन्नत कृषि से किसानों को जोड़ने का आह्वान करते हुए किसानों को नई तकनीक से खेती करने को लेकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत थरुहट क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति किसानों के बीच शंकर सब्जी बीच का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीज किसानों को निशुल्क दिया जा रहा है ताकि सब्जी की खेती के प्रति अनुसूचित जनजाति के किसानों को प्रोत्साहित किया जा सके। वही इस अवसर पर जदयू एमएलसी भीषण साहनी ने कृषि विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचने को लेकर विभागीय पदाधिकारी कर्मियों को निर्देशित किया। ताकि किसान अपनी आमदनी बढ़ा सके। वहीं विश्व सर पर कृषि विभाग की ओर के विभिन्न घटकों के द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को नई तकनीक व उन्नत प्रभेद के साथ व्यवसाई कृषि को लेकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग के पदाधिकारी, कर्मी सहित थरुहट क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।