बांका : छात्र अभिजीत सैनिक स्कूल में चयनित
बौंसी के छात्र अभिजीत कुमार ने सैनिक स्कूल का एंट्रेंस एग्जाम पास कर लिया है। वह एसबीपी विद्या विहार में पढ़ाई कर रहा है। अभिजीत की इस उपलब्धि पर परिवार के सभी सदस्य खुश हैं, जिन्होंने उसकी कड़ी मेहनत...

बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी के छात्र अभिजीत कुमार ने सैनिक स्कूल का एंट्रेंस एग्जाम पास कर लिया है। वह एसबीपी विद्या विहार में पढ़ रहा है। शिक्षा प्राप्त कर रहे यहां के छठी कक्षा के इसकी इस उपलब्धि पर पिता मनोज कुमार झा, मां रिमझिम कुमारी, दादा श्याम कांत झा के साथ-साथ चाचा उत्तम झा, नीरज कुमार सहित अन्य ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एसबीपी विद्या विहार से बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ घर पर भी शिक्षक आशीष झा के द्वारा विशेष रूप से तैयारी कराई जा रही थी। छात्र ने 5 अप्रैल को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन में भाग लिया था।
शुक्रवार को रिजल्ट जारी होने के साथ परिजनों के चेहरे भी पर भी प्रसन्नता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।