Dhoraiya Road Deterioration A Daily Danger for Commuters बांका : धोरैया-पुनसिया मुख्य मार्ग पर चलना हुआ दुश्वार, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsDhoraiya Road Deterioration A Daily Danger for Commuters

बांका : धोरैया-पुनसिया मुख्य मार्ग पर चलना हुआ दुश्वार

धोरैया प्रखंड को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली मुख्य सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बड़े और छोटे वाहन लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाMon, 14 April 2025 04:35 AM
share Share
Follow Us on
बांका : धोरैया-पुनसिया मुख्य मार्ग पर चलना हुआ दुश्वार

धोरैया (बांका)संवाद सूत्र। धोरैया प्रखंड को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली धोरैया पुंसिया मुख्य सड़क के गड्ढे में तब्दील हो जाने से लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। आए दिन इस गड्ढे में बड़े वाहन से लेकर छोटे वाहन सवार फंसकर घायल हो रहे हैं। वही इस सड़क मार्ग पर राहगीरों का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो चुकी सड़क के बावजूद सड़क क़े जिम्मेदार अंजान बने हुए हैं। धोरैया प्रखंड को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क करीब एक दशक पूर्व बनी थी। लेकिन अभी यह सड़क जगह-जगह उजड़ चुकी है और सड़क में केवल गड्डे ही गड्डे दिखाई पड़ रहे है। इस बदहाल सड़क पर लोगों का चलना दुश्वार हो रहा है। इस सड़क पर आए दिन बड़े वाहन से लेकर बाइक सवार तक गड्ढे में गिर कर दुर्घटना क़े शिकार हो रहे है। जबकि यह सड़क अपने सीमावर्ती राज्य झारखंड को भी जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क मानी जाती है। इस मुख्य सड़क पर सैकड़ो गांव के लोग रात दिन सफर करते है। लेकिन इस सड़क की बदहाली पूरी तरह से आम लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। यह सड़क पटवा अस्पताल, पटवा बाजार, गहिरा नदी,रकोली नदी, श्रीपाथर, राजबांध मोड़, तेतरिया, भगवानपुर, रामपुरमोड़ सहित अन्य जगहों पर पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है और चलने लायक भी नहीं रह गई है। सड़क में गड्डों की संख्या इतनी है कि उसके बीच से निकलने में हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।