विकसित कृषि संकल्प अभियान में मिली किसानों को जानकारी
बांका में कृषि विज्ञान केन्द्र और कृषि विभाग द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 09 पंचायतों के 900 से अधिक किसानों ने भाग लिया। वैज्ञानिकों ने खेती की नई तकनीकों पर...

बांका। एक संवाददाता शनिवार को कृषि विज्ञान केन्द्र, बाँका एवं कृषि विभाग, बाँका द्वारा के संयुक्त तत्वावधान में भारत सरकार का अतिमहत्वाकांक्षी कार्यक्रम विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तह्त तीन टीम के माध्यम से 09 पंचायत को आच्छादित किया गया। यह कार्यक्रम29 मई 2025 से संचालित है। आज बेलहर प्रखंड के निमियां, रांगा, राजपुर, तरैया, घोड़बहियार और साहेबगंज तथा शंभूगंज प्रखंड के वारसावाद, मिर्जापुर और कसबा कुल 09 पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 900 से अधिक किसानों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने धान की सीधी बुआई, प्राकृतिक खेती, बीज उपचार, खरीफ फसलों की उन्नत प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण, बरसात के मौसम में पशुओं का रख-रखाव, खेती में कृषि यंत्रों का उपयोग विषय पर प्रशिक्षण दिया।
कृषि विभाग के पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा किसानों के लिए चलायी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि वे कृषि विभाग से जुड़ कर सरकारी योजनाओं का लाभ लें और कृषि में उन्नति लावें। इस कार्यक्रम में वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ॰ ब्रजेन्दु कुमार के अलावे ई॰ रविरंजन कुमार, संजय कुमार मंडल, डॉ॰ नेहा सिंह, श्रीमती अनामिका कुमारी एवं डॉ॰ संजीत कुमार ने भाग लेकर किसानों को तकनीकी खेती के बारे में बताया। इसके अलावे इस कार्यक्रम में कृषि विभाग, बांका के पदाधिकारी/प्रसार कर्मी भी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।