Land Dispute Leads to Violent Clash in Gadura Village Two Injured भूमि विवाद को लेकर मारपीट, दो जख्मी, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsLand Dispute Leads to Violent Clash in Gadura Village Two Injured

भूमि विवाद को लेकर मारपीट, दो जख्मी

कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के गड़ूरा गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच म

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSun, 15 June 2025 04:32 AM
share Share
Follow Us on
भूमि विवाद को लेकर मारपीट, दो जख्मी

कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के गड़ूरा गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दोनों पक्ष से कुल दो लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। जख्मी में एक पक्ष से गांव के महाराजी यादव का पुत्र ईश्वर यादव जबकि दूसरे पक्ष से स्व महावीर यादव का पुत्र गिरजू यादव शामिल है। जख्मी दोनों का ईलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से कटोरिया थाना में एक- दूसरे के विरुद्ध आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें एक पक्ष से गांव के ईश्वर यादव ने गांव के ही पप्पू यादव, गेलू यादव, गिरजू यादव सहित 5 लोगों को नामजद बनाया है।

आवेदक ने बताया है कि शनिवार को वह अपने बहियार स्थित आम के पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। इसी दौरान नामजद सभी आए और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर सभी ने लाठी डंडे से मारपीट कर आवेदक को जख्मी कर दिया। वहीं दूसरी ओर से गिरजू यादव ने ईश्वर यादव सहित अन्य को नामजद बनाया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।