जेठौर में चल रहे शिव शक्ति यज्ञ का हुआ समापन
अमरपुर (बांका), निज संवाददाता|अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर के सुप्रसिद्ध ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर परिसर में चल रहे शिव शक्ति यज्ञ का गुरुवार को समा

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के सुप्रसिद्ध ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर परिसर में चल रहे शिव शक्ति यज्ञ का गुरुवार को समापन हो गया। यज्ञ के अंतिम दिन काशी से आए विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन किया गया। यज्ञ के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए तथा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजा अर्चना करते हुए समाज के कल्याण की प्रार्थना की। कथावाचक केशवानंद जी महाराज द्वारा यज्ञ के दौरान शिव पुराण की कथा सुनाई गई। पूर्णाहूति के पश्चात सैकड़ों कन्याओं का पूजन किया गया तथा भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
यज्ञ समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह एवं सदस्य सौरभ सिंह भदौरिया आदि ने बताया कि यज्ञ के दौरान लगातार भंडारा चलता रहा। श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल पर पहुंच कर हवन कुंड की परिक्रमा की तथा वहां स्थापित मां दुर्गा, भगवान शिव एवं मां पार्वती समेत अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा की भी पूजा की। अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि यज्ञ सम्पन्न होने के बाद केशवानंद जी महाराज के सानिध्य में यजमान शक्ति सिंह एवं पंकज सिंह के साथ कन्या पूजन, ब्राह्मण भोजन तथा गौदान आदि किया गया। शुक्रवार को यज्ञ स्थल पर स्थापित प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर नयन सिंह नटवर, अनमोल सिंह, सूर्यदेव सिंह, ठाकुर अंशुमान सिंह, बंटी सिंह, अवधेश सिंह, रोहित झा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।