Eid al-Adha Prayer Timings Announced by Idain Committee in Teghra तेघड़ा: निर्धारित समय पर होगी बकरीद की नमाज, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsEid al-Adha Prayer Timings Announced by Idain Committee in Teghra

तेघड़ा: निर्धारित समय पर होगी बकरीद की नमाज

तेघड़ा में इदैन कमेटी ने बकरीद के अवसर पर मस्जिदों में नमाज अदा करने का समय निर्धारित किया है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सुबह 6.45 बजे तेघड़ा जामा मस्जिद में नमाज होगी, जबकि अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायFri, 6 June 2025 08:22 PM
share Share
Follow Us on
तेघड़ा: निर्धारित समय पर होगी बकरीद की नमाज

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। बकरीद को लेकर इदैन कमेटी द्वारा नगर परिषद के मस्जिदों में नमाज अदा करने का समय निर्धारित की गई। मकबूल आलम की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि निर्धारित समय में ही मस्जिदों में नमाज पढ़ी जाएगी। लिए गए फैसले के अनुसार सुबह 6.45 में तेघउ़ा जामा मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी। इसी तरह अन्य मस्जिदों में 7 बजे तक अलग अलग समय में नमाज अदा की जागी। मौके पर मकबूल आलम ने कहा कि कुर्बानी के दिन अपने आसपास के लोगों का ख्याल रखें। कुछ ऐसा काम न करें जिससे लोगों के दिलों को ठेस पहुंचे।

कुर्बानी इस्लाम का एक अहम हिस्सा है। इसलिए हम मुसलमान अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी देते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।