लापता दो किशोरियों को किया बरामद
नावकोठी के एक गांव से 10 जून को लापता हुई दो किशोरियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों किशोरियाँ बिना बताये बेगूसराय गईं और फिर हैदराबाद चली गईं। उनके परिजनों ने नावकोठी थाने में मामला दर्ज कराया...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायTue, 17 June 2025 08:42 PM

नावकोठी। थाने के एक गांव से 10 जून को लापता हुई दो किशोरियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों किशोरी नावकोठी बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। परिजनों से बिना बताये बेगूसराय चली गयी। वहां से हैदराबाद चली गयी थी। परिजनों के द्वारा नावकोठी थाना में उसके लापता होने का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस की तकनीकी सेल की टीम की मदद से दोनों को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बयान के लिए न्यायालय भेज दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।