Protest Against Police Inaction Victim of Assault Begins Hunger Strike in Sahebpur Kamal थानाध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ भूख हड़ताल , Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsProtest Against Police Inaction Victim of Assault Begins Hunger Strike in Sahebpur Kamal

थानाध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ भूख हड़ताल

थानाध्यक्ष पर अपराधियों से साठगांठ का लगाया आरोप से धक्का मार देने के बाद उक्त मामले में थानाध्यक्ष द्वारा देर से प्राथमिकी दर्ज करने, जांच में भेदभाव करने व अपराधियों के साथ सांठगांठ करने का आरोप...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायMon, 16 June 2025 08:37 PM
share Share
Follow Us on
थानाध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ भूख हड़ताल

साहेबपुरकमाल। निज संवाददाता। बीते सात जून को दबंगों द्वारा जान-बूझकर सनहा पूरब निवासी रामजपु कुमार को बाइक से धक्का मार देने के बाद उक्त मामले में थानाध्यक्ष द्वारा देर से प्राथमिकी दर्ज करने, जांच में भेदभाव करने व अपराधियों के साथ सांठगांठ करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को पीड़ित ने प्रखंड मुख्यालय के समक्ष भूख हड़ताल शुरू की। सीपीआई अंचल परिषद के कार्यकर्ता भी भूख हड़ताल का समर्थन करते हुए इसमें शामिल हुए। सीपीआई सनहा पूरब पंचायत के अध्यक्ष ने पुलिस पर हमला बोलते हुए कहा कि साहेबपुरकमाल पुलिस का कारनामा किसी से छिपा नहीं है। यहां पीड़ित को न्याय नहीं मिलता।

सीपीआई के अंचल सचिव पूर्व प्रमुख मनोज कुमार ने कहा कि 7 जून को अपराधियों के द्वारा पीड़ित पर जानलेवा हमला किया जाता है और न्याय की गुहार लगाने के बाद उसे थाना के अधिकारियों के द्वारा बैरंग लौटा दिया जाता है। जब बीडीओ को इसके विरोध में भूख हड़ताल करने हेतु आवेदन दिया जाता है तो आनन फानन में 12 जून को प्राथमिकी दर्ज करने की खानापूर्ति की जाती है। पुलिस की लापरवाही और अपराधियों को संरक्षण देने की प्रवृत्ति का नतीजा यह है कि अपराधी खुलेआम घूम रहा है। पीड़ित को धमकी दे रहा है लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी हुई है। वक्ताओं ने पुलिस पर भ्रष्टाचार और अपराधियों से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए मामले में दोषी पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई व आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की। रामकुमार सिंह, सरफराज आलम, रामप्रवेश कुमार ने भी विचार रखे। मौके पर राजेश कुमार, गोपाल पटेल, गोपाल पोद्दार, रतन पासवान, मुखिया अशोक कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद शिवाजी सिंह, बोधन महतो, जयप्रकाश चौरसिया, सुरेश चौरसिया, इंदु देवी, चंद्रकला देवी, रंजू देवी, संगीता देवी, प्रियंका देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।