मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सात बच्चे सफल
तेघड़ा के सात छात्रों ने राज्य स्तरीय राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल की है। छात्रों में आयुष कुमार, जुगनू कुमार, आशुतोश कुमार, मंजेश कुमार, काजल कुमारी, राज और नंदिनी कुमारी...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 11 June 2025 08:28 PM

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। राज्य शिक्षा शोध प्रशिक्षण परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति परीक्षा में प्रखंड के सात छात्रों का चयन होने पर लोगों ने प्रसन्नता जताई है। मध्य विद्यालय ताजपुर के आयुष कुमार, मध्य विद्यालय तेघड़ा गंज के जुगनू कुमार, मध्य विद्यालय तेयाय के आशुतोश कुमार व मंजेश कुमार, मध्य विद्यालय बरौनी की काजल कुमारी, मध्य विद्यालय दीनदयालपुर के राज और नंदिनी कुमारी ने सफलता हासिल की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।