ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों व उनके आकाओं के सीने पर दागी गई मिसाइल: गिरिराज
बेगूसराय में भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नेतृत्व में यह यात्रा हर हर महादेव चौक से शहीद स्थल तक गई। मंत्री ने कहा कि भारत...

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए जिला भाजपा की ओर से रविवार को शहर के हर हर महादेव चौक से लेकर शहीद स्थल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व स्वयं केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह कर रहे थे। तिरंगा यात्रा हर हर महादेव चौक होते हुए पटेल चौक, मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए शहीद स्थल तक तिरंगा यात्रा पहुंची। शहीद स्थल पर पुष्पांजलि कर यात्रा को समाप्त किया गया। मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सेना के सौर्य को सलाम करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों और उनके आकाओं के सीने पर दागी गई मिसाइल है।
यह भारत की रणनीतिक परिपक्वता, निर्णायक नेतृत्व और तीनों सेनाओं के शौर्य का वैश्विक उद्घोष है। भारत ने दिखा दिया है कि वह बिना युद्ध की घोषणा किए दुश्मन की सीमा में घुसकर जवाब देने में सक्षम है। भारतीय वायुसेना ने मात्र 90 मिनट में पाकिस्तान पर इतने मिसाइल दागे कि वह घुटनों पर आ गया। उन्होंने कहा कि यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया और विकसित भारत है जो दुश्मनों के घरों में घुसकर उसको नस्त नाबूत करना जानता है। भारत के पास अग्नि, ब्रह्मोस, आकाश जैसे भारत में निर्मित मिसाइल हैं जो दुश्मनों के युद्ध मे छक्के छुड़ा सकता है। आतंकवाद के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ने की क्षमता रखता है भारत खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ने की क्षमता रखता है। इसी का नतीजा है कि आज भारत ने पाकिस्तान को उसके घर मे घुसकर धूल चटा दी है। नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमारे देश के सेना को खुली छूट दी और सेना ने अपने शौर्य का परिचय दिया। जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि सेना के सम्मान में यह भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि पूरे देश के राष्ट्रवादी नागरिक व सेना के साथ है। सेना की इस वीरता को सलाम करते हैं। तिरंगा यात्रा में बीजेपी नेता कृष्ण मोहन पप्पू, संजय सिंह अमरेंद्र कुमार अमर, कुंदन भारती, राकेश पांडे, सुनील कुमार, विकास कुमार, सुमित सन्नी, मृत्युंजय कुमार वीरेश, शुभम कुमार, अमित कुमार, प्रभाकर राय, संजीव सिंह आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।