डिप्रेशन के कारण युवक ने कर ली आत्महत्या
तेघड़ा के निपनियां मधुरापुर में 42 वर्षीय पंकज कुमार सिंह ने डिप्रेशन के कारण आत्महत्या कर ली। वह 15 वर्षों से डिप्रेशन का शिकार था और उसका इलाज चल रहा था। बुधवार रात को वह अकेले सो रहा था, और सुबह...

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। डिप्रेशन का शिकार युवक ने गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। घटना निपनियां मधुरापुर के वार्ड संख्या 12 की है। घटना की जानकारी मिलने पर तेघड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की रात में रामबालक सिंह की चौथी संतान 42 वर्षीय पंकज कुमार सिंह अकेले घर में सोया था। गुरूवार की सुबह जब वह देर तक अपने कमरे से नहीं निकला तो घर के लोगों ने खिड़की से अन्दर झांककर देखा तो उसकी लाश फंदे से झूल रहा था।
स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा खोला गया। परिवार द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटनास्थल परपहुंचकर पूरे मामले की छानबीन करने में जुट गई। ग्रामीणों व परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि लगभग 15 वर्षों से वह डिप्रेशन का शिकार था। उसका लंबे समय से इलाज चल रहा था। अचानक बुधवार की रात्री को दिवंगत पंकज कुमार सिंह के द्वारा आत्महत्या करने की घटना से परिवार के सभी लोग स्तब्ध हैं। ग्रामीणों ने बताया कि डिप्रेशन के कारण वह शादी भी नहीं किया था। मां पिताजी के द्वारा ही उसका लालन पालन किया जा रहा था। दिवंगत पंकज कुमार छह भाई थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।