किशोर हुआ गायब, थाने में दिया आवेदन
(पेज तीन) युवक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कियायुवक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कियायुवक की पिटाई कर पुलिस के हवाले किया

(पेज तीन) भभुआ। थाना क्षेत्र के अखलासपुर से एक किशोर गायब हो गया। लापता किशोर 15 वर्षीय आदर्श पटेल सिकठी निवासी हेम सिंह का पुत्र है। वह तीन जून की शाम घर से निकला, तो वापस नहीं लौटा। हालांकि थाना के कंट्रोल रूम में यह दिखा कि जयप्रकाश चौक से किशोर जा रहा है। भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इस घटना के बाद से परिजन चिंतित हैं। बाइक से गिरकर महिला परीक्षार्थी घायल चैनपुर। थाना क्षेत्र के खरिगावां के पास बाइक से गिरकर एक महिला परीक्षार्थी घायल हो गयी। घायल 22 वर्षीया लालसा गुप्ता भभुआ थाना क्षेत्र के कुड़ासन गांव निवासी सुरेश साह की पत्नी है।
वह चंदौली के कांटा से स्नातक की परीक्षा देकर अपने पति के साथ बाइक से गांव लौट रही थी। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गई। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घरेलू विवाद में महिला को पीटा अधौरा। थाना क्षेत्र के दीघार गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक महिला घायल हो गई। घायल चंद्रावती देवी अधौरा थाना क्षेत्र के बिदुरी गांव निवासी पप्पू सिंह की पत्नी है। घायल महिला के पिता दीघार निवासी राम बहादुर सिंह ने बताया कि उनके बेटी छह माह से मायके में रह रही थी। पट्टीदारों ने उसे घायल कर दिया। पुलिस द्वारा उनकी बेटी को अधौरा पीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार कर वहां के डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की पिटाई कर पुलिस के हवाले किया भभुआ। शहर के देवीजी रोड में आमजनों द्वारा एक युवक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को भीड़ ने बताया कि आती-जाती छात्राओं को युवक द्वारा छेड़खानी की जा रही थी। हालांकि पुलिस ने बताया कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह नाम-पता नहीं बता पा रहा है। सदर अस्पताल में उसे भर्ती कर पुलिस द्वारा उसका इलाज कराया जा रहा है। थानों में चौकीदारों की कराई गई परेड भभुआ। कैमूर जिले के विभिन्न थानों में रविवार को चौकीदारों की परेड कराई गई। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित परेड में संबंधित चौकीदार को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें उनके कर्तव्य व दायित्व की जानकारी दी गई। उनसे सूचना तंत्र को और मजबूत करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों, शराब विक्रेताओं, शराबियों, बदमाशों, आरोपितों, वारंटियों के बारे में समय पर सूचना दें, ताकि कार्रवाई हो सके। किशोर हुआ गायब, थाने में दिया आवेदन (पेज तीन) भभुआ। थाना क्षेत्र के अखलासपुर से एक किशोर गायब हो गया। लापता किशोर 15 वर्षीय आदर्श पटेल सिकठी निवासी हेम सिंह का पुत्र है। वह तीन जून की शाम घर से निकला, तो वापस नहीं लौटा। हालांकि थाना के कंट्रोल रूम में यह दिखा कि जयप्रकाश चौक से किशोर जा रहा है। भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इस घटना के बाद से परिजन चिंतित हैं। बाइक से गिरकर महिला परीक्षार्थी घायल चैनपुर। थाना क्षेत्र के खरिगावां के पास बाइक से गिरकर एक महिला परीक्षार्थी घायल हो गयी। घायल 22 वर्षीया लालसा गुप्ता भभुआ थाना क्षेत्र के कुड़ासन गांव निवासी सुरेश साह की पत्नी है। वह चंदौली के कांटा से स्नातक की परीक्षा देकर अपने पति के साथ बाइक से गांव लौट रही थी। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गई। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घरेलू विवाद में महिला को पीटा अधौरा। थाना क्षेत्र के दीघार गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक महिला घायल हो गई। घायल चंद्रावती देवी अधौरा थाना क्षेत्र के बिदुरी गांव निवासी पप्पू सिंह की पत्नी है। घायल महिला के पिता दीघार निवासी राम बहादुर सिंह ने बताया कि उनके बेटी छह माह से मायके में रह रही थी। पट्टीदारों ने उसे घायल कर दिया। पुलिस द्वारा उनकी बेटी को अधौरा पीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार कर वहां के डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की पिटाई कर पुलिस के हवाले किया भभुआ। शहर के देवीजी रोड में आमजनों द्वारा एक युवक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को भीड़ ने बताया कि आती-जाती छात्राओं को युवक द्वारा छेड़खानी की जा रही थी। हालांकि पुलिस ने बताया कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह नाम-पता नहीं बता पा रहा है। सदर अस्पताल में उसे भर्ती कर पुलिस द्वारा उसका इलाज कराया जा रहा है। थानों में चौकीदारों की कराई गई परेड भभुआ। कैमूर जिले के विभिन्न थानों में रविवार को चौकीदारों की परेड कराई गई। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित परेड में संबंधित चौकीदार को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें उनके कर्तव्य व दायित्व की जानकारी दी गई। उनसे सूचना तंत्र को और मजबूत करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों, शराब विक्रेताओं, शराबियों, बदमाशों, आरोपितों, वारंटियों के बारे में समय पर सूचना दें, ताकि कार्रवाई हो सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।