ACTU National Executive Meeting to Strategize for Nationwide Strike on July 9 रांची में ऐक्टू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कल से, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsACTU National Executive Meeting to Strategize for Nationwide Strike on July 9

रांची में ऐक्टू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कल से

भागलपुर। ऐक्टू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 15 और 16 जून को रांची में होगी। बैठक में 9 जुलाई को होने वाली आम हड़ताल की रणनीति तय की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष वी. शंकर और अन्य सदस्य इसमें शामिल...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 15 June 2025 01:47 AM
share Share
Follow Us on
रांची में ऐक्टू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कल से

भागलपुर। ऐक्टू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 15 और 16 जून को रांची में आयोजित की जाएगी। बैठक में 9 जुलाई को प्रस्तावित देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वी. शंकर, महासचिव राजीव डिमरी, उपाध्यक्ष एसके शर्मा और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुकेश मुक्त सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। मुकेश मुक्त ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। इसलिए बैठक में 9 जुलाई को प्रस्तावित आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर रणनीति बनाई जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।