प्रदूषण मुक्त पर्यावरण दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
नगर पंचायत अकबरनगर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने प्लास्टिक मुक्त और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण विषय पर चित्र बनाए। इसके साथ...

अकबरनगर संवाददाता नगर पंचायत अकबरनगर में विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नपं प्रशासन द्वारा बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण व प्रदूषण मुक्त पर्यावरण विषय पर तरह-तरह की चित्रकारी की। जिसमे पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जल बचाओ, जीवन बचाओ, पेड़ पौधे हमारे मित्र, वर्षा जल संचय, अपशिष्ट पदार्थों का पुनः चक्रण कर इस्तेमाल आदि चित्रकारी बनाये गए। बच्चों में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित दिखे। वहीं दूसरी ओर श्रीरामपुर क्रीड़ा मैदान के समीप व अकबरनगर दुर्गा मंदिर के समीप मुख्य पार्षद के प्रतिनिधि अंजीत कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
अंजीत कुमार ने कहा कि शुक्रवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।