जमुई : केंद्र और राज्य सरकार के विरुद्ध कांग्रेस का प्रदर्शन
जमुई में कांग्रेस ने जनहित की समस्याओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बेरोजगारी, मनरेगा मजदूरों के रोजगार की गारंटी, कृषि मजदूरों को काम देने और सिंचाई व्यवस्था की मांग की गई।...

जमुई। जनहित की समस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर केंद्र और राज्य सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया। बिहार में ब्यप्त बेरोजगारी,कुशल और अकुशल श्रमिकों , शिक्षित बेरोजगारों में फैलती निराशा, और डबल इंजन सरकार की बेरुखी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। उक्त प्रदर्शन में मनरेगा योजना के मजदूरों को कम से कम 100 दिन के रोजगार की गारंटी बहाल रखने, बेरोजगारों के लिए सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पदों पर नियमानुसार भर्ती करने, कृषि मजदूरों को काम देने, हर खेत में सिंचाई की व्यवस्था करने से लेकर मांगों पर प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने किया।
मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रामानुज सिंह, मो.अतहर सिद्दीक, मकेश्वर यादव,उदय सिंह ,मनोज उपाध्याय, अशोक दास, गंधर्व जी, कुमार पुष्पराज, योगेन्द्र सिंह, संजय चंद्रवंशी, नितेश्वर आजाद, श्री निवास सिंह महासचिव, डॉ राजीव कुमार सिंह, विनोद कुमार चौधरी, संजय सिंह वगैरह सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।