Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsFire Destroys Home in Pasraha Village Suspected Arson Linked to Drug Use
खगड़िया : आग लगने से एक घर जला, हजारों का नुकसान
खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र के बन्देहरा गांव में आग लगने से पंकज सिंह का घर जलकर राख हो गया। पंकज की पत्नी ने पुलिस में शिकायत की कि उन्होंने स्मैक पीने वालों को मना किया था, जिसके बाद आग लगाई गई।...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 15 Nov 2024 06:45 PM

खगड़िया। एक प्रतिनिधि। पसराहा थाना क्षेत्र के बन्देहरा गांव में आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। बन्देहरा सरपंच प्रतिनिधि रणवीर कुमार ने बताया कि गुरुवार को देर रात्रि आग लगने से वार्ड नंबर चार में पंकज सिंह का एक घर जल गया। जिसमें रखे भूसा आदि जलकर राख हो गया। पंकज सिंह की पत्नी इंदू देवी ने पसराहा थाना में शुक्रवार को आवेदन देकर बताया कि रात्रि में स्मैक पीने वालो को इस जगह पीने से मना किया तो घर मे आग लगा दी। इधर अपर थानाध्यक्ष गोविंद पांडे ने बताया कि जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।