Kahalgaon Successful Formation of 113th Kanwar Yatra Organizing Committee पड़ाव संघ के अध्यक्ष बने अरविंद कुमार सिंह, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsKahalgaon Successful Formation of 113th Kanwar Yatra Organizing Committee

पड़ाव संघ के अध्यक्ष बने अरविंद कुमार सिंह

कहलगांव में 113 वीं कांवर यात्रा को सफल बनाने हेतु एक बैठक आयोजित की गई। पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी ने इस्तीफा दिया और नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। अरविंद कुमार सिंह को अध्यक्ष, गौतम कुमार चौधरी...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 12 June 2025 05:06 AM
share Share
Follow Us on
पड़ाव संघ के अध्यक्ष बने अरविंद कुमार सिंह

कहलगांव , निज प्रतिनिधि कहलगांव से बासुकीनाथ निकलने वाली 113 वीं कांवर यात्रा को भव्य व सफल बनाने हेतु पड़ाव संघ की जगन्नाथ स्वामी धर्मशाला कहलगांव में बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत में पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी ने संगठन के अध्यक्ष पद से औपचारिक इस्तीफा दिया। इसके पश्चात उन्हीं के नेतृत्व में संघ की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए हेतु बैठक आयोजित की गई और चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की गई। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, सचिव गौतम कुमार चौधरी, उप सचिव सचिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष पवन चौधरी, उप कोषाध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा, दिलीप पंडित, मीडिया प्रभारी अभिषेक लाल, ऋषभ चौधरी, संगठन मंत्री मदन आर्य, मुकेश चौधरी, संरक्षक मंडल में दिलीप जायसवाल, गोरे यादव, श्याम प्रसाद मंडल, रतन आर्य पूजा मंत्री सूरज कश्यप,रंजीत साह को चुना गया।

बैठक में राम कृष्ण चौधरी, कर्तिक मंडल, सुरेश चौधरी, चंचल कुमार, रोबिन्स, मुकेश राम, दिवाकर चौधरी, सत्यम जायसवाल, चंदन यादव, कुंदन यादव आदि मौजूद रहे। पड़ाव संघ की बैठक रविवार को नगर अध्यक्ष संजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई थी । नगर पंचायत के अध्यक्ष संजीव कुमार को नये अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। साथ ही नई कमेटी का गठन भी किया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।