अररिया: मारपीट व छिनतई व जानलेवा प्रहार कर जख्मी करने का मामला दर्ज
पलासी के मालद्वार वार्ड नंबर 10 के निवासी गयानंद यादव ने जमीनी विवाद के चलते सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि इन लोगों ने मारपीट, छिनतई और जानलेवा हमला किया। गयानंद ने कहा कि ये...

पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र क्षेत्र के मालद्वार वार्ड नंबर 10 निवासी गयानंद यादव ने जमीनी विवाद में अभद्र व्यवहार, मारपीट, छिनतई, जानलेवा हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए सात लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। नामजदों में तेज नारायण विश्वास, श्रवण विश्वास, बालेश्वर विश्वास, धनेश्वर विश्वास, सुरेन विश्वास, सत्य नारायण विश्वास व अर्जुन विश्वास शामिल हैं। घटना चार जून की बतायी गयी है। गयानंद ने बताया कि ये लोग हमारी निजी जमीन को हड़पना चाहते हैं। पूर्व में कई बार धमकी भी दिया है। घटना तिथि को उक्त नामजदों ने जमीन पर टाटी लगाने लगा। मना करने पर मारपीट करने लगे।
इसी क्रम में तेज नारायण विश्वास ने जान मारने की नीयत लोहे से हमला कर घायल कर दिया। पत्नी व बहु बचाने आई कर जेबरात भी छीन लिया। जेब से 16 हजार रुपये भी छीन लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।