सोनो : नक्सल कांड के आरोपी दोनो भाई को एसटीफ के सहयोग से चरकापत्थर पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोनो में नक्सली कांड के आरोपी बन्धु केलु यादव और गुरुदयाल यादव को एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह छापेमारी कर दोनों भाइयों को खरीक गांव से पकड़ा। ये दोनों आरोपी सोनो...

सोनो, निज संवाददाता। नक्सली कांड के आरोपी बन्धु केलु यादव उर्फ नूनेश्वर यादव व गुरुदयाल यादव उर्फ गुरुसहाय यादव के एसटीएफ के सहयोग से चरकापत्थर पुलिस ने खरीक गांव से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की पुष्टी करते हुए एसएचओ चरकापत्थर विशाल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों भाई सोनो थाना में दर्ज नक्सली कांड सँख्या 02/ 2005 के आरोपी बताया गया है। उन्होंने बताया कि नक्सली बन्धु के गिरफ्तारी के लिये पुलिस कप्तान के दिशा निर्देश में टीम का गठन किया गया ।टीम में चरकापत्थर पुलिस व एसटीएफ़ को शामिल किया गया था। टीम द्वारा शुक्रवार अहले सुबह छापेमारी कर दोनो को उसके हाल मुकाम चरकापत्थर थाना के खरीक गांव से गिरफ्तार कर अग्रतर कार्यवाई के लिये सोनो थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।