द प्लूरल्स पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया पहुंची भागलपुर
भागलपुर में द प्लूरल्स पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने रविवार देर रात पहुंचकर सोमवार को पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी की दावेदारी की बात की और...

भागलपुर। द प्लूरल्स पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी रविवार देर रात भागलपुर पहुंची। जहां सोमवार सुबह उन्होंने पत्रकारों को संबोधित किया। जहां उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव में अपनी पार्टी की मजबूत दावेदारी का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पारिवारिक कारणों और पिता के देहांत की वजह से काफी दिनों से वह राजनीति में सक्रिय नहीं थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में सक्रिय नहीं होने के बावजूद भी वह लोगों के बीच रही और उनसे मिलती जुलती रही। उन्होंने भागलपुर में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को विधान सभा चुनाव की तैयारी शुरू करने की बात भी कही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।