Purnia Teams Conduct Flood Safety Inspections on Dikes Before Monsoon पूर्णिया: तटबंध में रैट होल और फॉक्स होल ढूंढ रही जांच टीम, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPurnia Teams Conduct Flood Safety Inspections on Dikes Before Monsoon

पूर्णिया: तटबंध में रैट होल और फॉक्स होल ढूंढ रही जांच टीम

पूर्णिया में, जिला अधिकारी अंशुल कुमार के नेतृत्व में, आधे दर्जन तटबंधों की सुरक्षा की जांच की जा रही है। मानसून से पहले रैट होल, फॉक्स होल और अन्य समस्याओं की पहचान के लिए जांच टीमें गठित की गई हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 12 June 2025 05:58 PM
share Share
Follow Us on
पूर्णिया: तटबंध में रैट होल और फॉक्स होल ढूंढ रही जांच टीम

पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया में अलग-अलग जांच टीम तटबंध में रैट होल और फॉक्स हॉल ढूंढ रही है। मानसून के दस्तक देने से पहले पूर्णिया जिलान्तर्गत आधे दर्जन तटबंधों की सुरक्षा की जांच हो रही है। आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने जिले में अलग-अलग आधे दर्जन तटबंधों की जांच के लिए आधे दर्जन टीमें गठित की हैं। जांच टीम के द्वारा तटबंध के आवंटित लम्बाई की दूरी में भ्रमणशील होकर तटबंधों का विस्तृत स्थलीय जांच की जार ही है। इस दौरान तटबंध पर रैट होल, फॉक्स होल, दरार, रिसाव, कटाव, अनाधिकृत निर्माण, अतिक्रमण, रख-रखाव एवं मरम्मत की स्थिति, संवेदनशील स्थलों आदि के बिन्दुओं पर सुक्ष्मता से जाँच की जा रही है।

जांच टीम के द्वारा जियो टैग्गड फोटोग्राफ्स एवं वीडियोग्राफी भी की जा रही है। जांच के बाद टीम के द्वारा तटबंधों की सुरक्षा से संबंधित बिन्दुओं पर प्रतिवेदन 14 जून तक जिलाधिकारी को समर्पित किया जायेगा। बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमण्डल पूर्णिया के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया है कि उपरोक्त जाँच टीम के पदाधिकारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे। अपर मुख्य सचिव आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा संभावित बाढ़-2025 की पूर्व तैयारियों के संबंध में जिलों को बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया-2023 (एसओपी) की प्रति भेजी गयी है, जिसके कंडिका-3 में जिला अन्तर्गत तटबंधों का निरीक्षण कर संवेदनशील स्थलों पर तटबंधों के सुदृढ़ीकरण/मरम्मती की कार्रवाई की जानी है। इसके तहत तटबंध की जांच करायी जा रही है। धमदाहा-बनमनखी में फरियानी बांध का स्थलीय निरीक्षण जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा निर्देश पर संबंधित जांच टीम के अधिकारियों द्वारा मानसून पूर्व संभावित बाढ़ /आपदा को लेकर संवेदनशील एवं अति संवेदनशील तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को एसपीजीआरओ बनमनखी द्वारा फरियानी बांध के संपर्क पथों में रेन कट का निरीक्षण किया गया। धमदाहा के एसडीओ, डीसीएलआर, सीओ के द्वारा चंपावती पंचायत में कोसी नदी से सटे फरियानी बांध का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चम्पावती पंचायत के मुखिया संजय कुमाझा झा ने बताया कि कोसी नदी अपनी चाल बदलती रहती है। इसलिए बिन टोली के पास एक दर्जन घरों को खतरा है। इसकी जानकारी जांच टीम के अधिकारियों को दी गयी है। पूर्णिया में कहां कितनी तटबंध और कौन करेंगे जांच -श्रीनगर तटबंध लम्बाई : 0-3.62 कि०मी० -पामर तटबंध लम्बाई : 0-4.30 कि०मी० ( परमानन्द साह भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सदर पूर्णिया, संजीव कुमार सहायक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमण्डल-01, पूजा रानी अवर प्रमण्डल पदाधिकारी, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमण्डल, पूर्णिया-1) -सौरा तटबंध (कप्तान पूल के ऊपर) लम्बाई :- 0-1.98 कि०मी०- सौरा तटबंध (कप्तान पुल के नीचे) लम्बाई : 0-2.18 कि०मी० ( शीलिमा कुमारी, वरीय उप समाहर्त्ता, रवि कुमार सुमन सहायक अभियंता पथ प्रमण्डल पूर्णिया, -फरियानी तटबंध लम्बाई : 0-5 कि०मी० ( अतुल आनन्द, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनमनखी , नरेश कुमार गुप्ता सहायक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमण्डल-02, बनमनखी, ई० उदय पासवान अवर प्रमण्डल पदाधिकारी बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमण्डल, पूर्णिया-2) -फरियानी तटबंध लम्बाई: 05-10 कि०मी० (पुरूषोत्तम अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बायसी, मो० ओकेश सालिक कनीय अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमण्डल, पूर्णिया-2) -फरियानी तटबंध लम्बाई : 10-15 कि०मी० (विनय कुमार भूमि सुधार उप समाहर्ता धमदाहा, मो० अबु बकर अंसारी कनीय अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमण्डल पूर्णिया-2) -फरियानी तटबंध लम्बाई 15-17.5 कि०मी० ( संजय कुमार जिला पंचायत राज पदाधिकारी पूर्णिया, मुकेश कुमार कनीय अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमण्डल पूर्णिया-2) -बेलगच्छी झौआ तटबंध लम्बाई: 0-5 कि०मी० (टेशलाल सिंह भूमि सुधार उप समाहर्ता बायसी, रविन्द्र नाथ शुक्ला सहायक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमण्डल, बायसी) -बेलगच्छी झौआ तटबंध लम्बाई 5-10 कि०मी० ( स्वाति कुमारी वरीय उप समाहर्ता पूर्णिया, मुकेश कुमार कनीय अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमण्डल, पूर्णिया-2) -बेलगच्छी झीज तटबंध लम्बाई: 10-15.94 कि०मी० ( डेजी रानी वरीय उप समाहर्ता पूर्णिया, अबु बकर अंसारी कनीय अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमण्डल पूर्णिया-2) -खाताहाट तटबंध लम्बाई: 4.42 कि०मी० (ज्योत्सना कृष्ण वरीय उप समाहर्ता पूर्णिया, संजय कुमार सहायक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमण्डल पूर्णिया, ई० कमल कुमार अवर प्रमण्डल पदाधिकारी बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमण्डल-1)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।