खलीफाबाग में पूर्व शिक्षिका से चेन छिनतई
विवि थाना क्षेत्र की रहने वाली है पीड़िता, कोतवाली में केस दर्ज घटना में जख्मी

भागलपुर, वरीय संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र में खलीफाबाग चौक के पास पूर्व शिक्षिका से बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। घटना बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे की है। घटना को लेकर पीड़िता जयश्री कुमारी ने कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया है। विवि थाना क्षेत्र के साहेबगंज आदर्श कॉलोनी की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया है कि वह खलीफाबाग में टीवीएस के शोरूम के पास खड़ी की थी। उसी दौरान बदमाश आया और उनके गले से 12 ग्राम वजन का सोने का चेन छीन लिया और भाग निकला। चेन की कीमत लगभग 90 हजार बताई गई है।
पीड़िता निजी स्कूल में शिक्षिका रही हैं। कुछ कदम पर बाइक स्टार्ट कर दूसरा लड़का तैयार था महिला ने पुलिस को बताया है कि उनके गले से चेन छिनतई के बाद जब उन्होंने पलटकर देखा तो एक लड़का भाग रहा था। कुछ ही कदम पर बाइक स्टार्ट कर एक लड़का पहले से वहां मौजूद था। चेन छीनने वाला गया और बाइक पर बैठ गया। दोनों वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने बताया है कि उनके गले से चेन छीनने वाला जिंस और काले रंग का टीशर्ट पहना था। शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी में छिनतई करने वाला बदमाश दिखा है पर उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।