Suspicious Disappearance of Married Woman After Alleged Poisoning in Patarghat सहरसा: विवाहिता महिला की नानी ने दर्ज कराया रिपोर्ट, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSuspicious Disappearance of Married Woman After Alleged Poisoning in Patarghat

सहरसा: विवाहिता महिला की नानी ने दर्ज कराया रिपोर्ट

पतरघट के पस्तपार थाना क्षेत्र में विवाहिता कंचन ने जहर खा लिया, जिसके बाद उसका पति और ससुराल वाले गायब हो गए। नानी संझा देवी ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 15 June 2025 05:37 PM
share Share
Follow Us on
सहरसा: विवाहिता महिला की नानी ने दर्ज कराया रिपोर्ट

पतरघट, एक संवाददाता। पस्तपार थाना क्षेत्र अंतर्गत पामा की विवाहिता के जहर, विवाहिता को लेकर पति व ससुराल वाले के गायब होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। पस्तपार पुलिस मामले मे गायब महिला की नानी संझा देवी के बयान पर पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।हालांकि विवाहिता का अभी तक शव नहीं मिला है।जबकि पति और ससुराल वाले गायब है। नानी ने बताया कि उसकी नतनी कंचन का पति शशि कुशवाहा अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। बेल्ट से बुरी तरह पिटाई करता था। मारपीट का कारण जो भी रहा हो लेकिन पति-पत्नी के बीच का मामला रहने के कारण कोई हस्तक्षेप नहीं करता था।

कंचन के जहर खाने के बाद उसकी सास अपने दो वर्षीय बच्चे को लेकर चली गई। जबकि कंचन को लेकर रेशना किसी देहाती डाक्टर के पास ले जाया गया।जहां कंचन की नानी भी साथ में थीं।कंचन का स्थिति गंभीर देख उसे वापस घर छोड़ दिया ।उसके बाद से कंचन को कहा ले गया और कहां है उसका कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं नानी को अपनी नतनी का मरा मुंह भी नहीं देखा पाने का मलाल है। जबकि अभी तक पति सहित ससुराल वाले घर छोड़ फरार है। पामा अपने नैहर कंचन की मां मुनि देवी भी पहुंच चुकी हैं पस्तपार थाना अध्यक्ष अरमोद कुमार ने बताया कि कंचन कुमारी की नानी संझा देवी पति हंसी मेहता के फर्दबयान में गवाह कंचन की मां मुनि देवी हैं। जिसमें पति सहित ससुराल वालों पर कंचन की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया गया है।फर्दबयान पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।