29.0 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा रात का पारा
भागलपुर में बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जिससे यह 29.0 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3...

भागलपुर। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई तो मंगलवार को रात का पारा 29.0 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 1.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मंगलवार की सुबह से ही सूरज ने तपिश बढ़ानी शुरू कर दी। दोपहर 12 बजे तक तो गर्मी व उमस ने लोगों का हाल बुरा कर दिया। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार से आंशिक बदरी के बीच हल्की बारिश के दिन शुरू हो जाएंगे। जिससे दिन धीरे-धीरे दिन के तापमान में कमी आने लगेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।