रोजगार का वादा पूरा कर रही नीतीश सरकार-श्रवण
मंत्री ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास रोजगार का वादा पूरा कर रही नीतीश सरकार-श्रवण रोजगार का वादा पूरा कर रही नीतीश सरकार-श्रवण

मंत्री ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास फोटो: श्रवण-बिहारशरीफ के नवीनगर गांव में सोमवार को योजना का शिलान्यास करते मंत्री श्रवण कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को बिहारशरीफ प्रखंड में कई योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें पचौरी पंचायत के नवीनगर गांव में पेवर ब्लॉक बिछाने, नवीनगर से जोरारपुर तक सड़क निर्माण और बिहारशरीफ-राजगीर रोड से मेघी-नगवां तक सड़क निर्माण कार्य शामिल है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार हर हाथ को रोजगार देने का अपना वादा पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि बदलाव दिखने लगा है। नीतीश सरकार ने बिहारी कहलाना गौरव और सम्मान की बात है।
आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। 38 लाख लोगों को बिहार में रोजगार से जोड़ा जा रहा है। बिहार देश का पहला राज्य है जहां एक साथ 41 हजार महिलाओं को पुलिस में नौकरी दी गयी। अब बिहार विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शुमार है। बिहार ने अंधकार युग को पीछे छोड़ दिया है। एक-एक गांव रौशन हो रहा है। बिहार में सड़कों का जाल बिछ गया है। मौके पर राजेन्द्र प्रसाद, प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव, संजय कुशवाहा, शिवचरण कुशवाहा, प्रदीप मुखिया, टुनटुन चंद्रवंशी, गुलशन कुशवाहा, मोहन महतो, मुन्ना पासवान, सुनील रविदास, सरयुग रविदास, रविन्द्र प्रसाद, सुबोध पंडित, रजनीश ठाकुर, सुधीर शर्मा, सुरेन कुशवाहा, दिनेश साव, किशोर कुशवाहा, सकलदीप प्रसाद, लल्लू प्रसाद, टुन्नी कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, उपेन्द्र दिलवाला, धर्मेन्द्र महतो, आकाश कुमार काजल आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।