संजीव, परवलपुर तो विकास बने वेना के थानेदार
संजीव, परवलपुर तो विकास बने वेना के थानेदारसंजीव, परवलपुर तो विकास बने वेना के थानेदारसंजीव, परवलपुर तो विकास बने वेना के थानेदारसंजीव, परवलपुर तो विकास बने वेना के थानेदार

चंद्रभानू संभालेंगे हिलसा के अंचल निरीक्षक का कार्यभार बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुलिस महकमे में फेरबदल का दौर जारी है। इस बार भी कई पुलिस पदाधिकारियों को नये स्थानों पर तैनात किया गया है। संजीव कुमार सिंह को परवलपुर तो विकास कुमार यादव को वेना थाना का थानेदार बनाया गया है। इससे पहले संजीव राजगीर थाना में तैनात थे। वहीं, विकास अभियोजन शाखा में आपनी सेवाएं दे रहे थे। साइबर थाना में तैनात इंस्पक्टर चंद्रभानू को हिलसा का अंचल निरीक्षक बनाया गया है। वेना थाना के तत्कालीन थानेदार मनोज कुमार अब अभियोजन शाखा में काम करेंगे। वहीं, परवलपुर के पप्पू कुमार सिंह को राजगीर थाना भेजा गया है।
एसपी भारत सोनी के आदेश से जारी पत्र के अनुसार सभी को 24 घंटे के अंदर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इन कारणों से नहीं बन सकते थानाध्यक्ष : बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार अंचल निरीक्षक या थानाध्यक्ष बनने के लिए कुछ योग्यता निर्धारित की गयी है। अब ऐसे लोग अंचल निरीक्षक या थानेदार नहीं बन सकते जिनके खिलाफ ऐसी शिकायतें हों। पहला किसी न्यायालय के द्वारा दोषी करार दिया गया हो। दूसरा जिन्हें किसी अनुसंधान के दौरान पुलिस द्वारा अभियुक्त बनाया गया हो। तीसरा जिन्हें महिलाओं से र्दुव्यवहार, भ्रष्टाचार या अभिरक्षा में हिंसा का दोषी पाया गया हो। चौथा जिन्हें विभागीय कार्रवाई या तीन और उससे अधिक वृहद सजा मिली है। जब तक वृहद सजा का प्रभाव रहेगा, तब तक पदस्थापन नहीं होगा। पांचवां किसी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई लंबित हो। छठा जिनकी शराब के निर्माण, बिक्री, परिचालन या उपभोग में संलिप्तता पायी गयी हो। इन्हें 10 साल तक प्रभारी नहीं बनाया जाएगा। सातवां उस स्थान पर पहले तैनाती नहीं रही हो।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।