New BJP District Vice Presidents Sanjay Kumar and Manikant Kushwaha Appointed in Sheikhpura संजय और मणिकांत बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsNew BJP District Vice Presidents Sanjay Kumar and Manikant Kushwaha Appointed in Sheikhpura

संजय और मणिकांत बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष

संजय और मणिकांत बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय और मणिकांत बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय और मणिकांत बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 9 June 2025 10:21 PM
share Share
Follow Us on
संजय और मणिकांत बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष

संजय और मणिकांत बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नगर कार्यालय में दोनों उपाध्यक्षों का हुआ जोरदार स्वागत प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्ष ने किया मनोनयन फोटो 09 शेखपुरा 03 - भाजपा नगर कार्यालय में नये जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार और मणिकांत कुशवाहा का स्वागत करते पार्टी के लोग। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंदरुनी कलह के बीच सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल के खेमे से भाजपा के दो नये जिला उपाध्यक्षों का मनोनयन किया गया है। संजय कुमार उर्फ कारु सिंह और डॉ मणिकांत कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल के आदेश पर दोनों उपाध्यक्षों का मनोनयन जिलाध्यक्ष रेशमा भारती द्वारा किया गया है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले से जो जिला उपाध्यक्ष हैं, वे भी बने रहेंगे। मनोनयन के बाद स्टेशन रोड स्थित नगर कार्यालय में समारोह का आयोजन कर दोनों उपाध्यक्षों का स्वागत किया गया। विपिन मंडल की अगुवाई में आयोजित समारोह में हीरालाल सिंह, रोहित कुमार, बलराम आनंद व अन्य मौजूद थे। बता दें कि जिलाध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि के बीच मारपीट के मामले में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सुलह कराया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।