नाई समाज को राजनीति में मिले भागीदारी
नाई समाज को राजनीति में मिले भागीदारीनाई समाज को राजनीति में मिले भागीदारीनाई समाज को राजनीति में मिले भागीदारीनाई समाज को राजनीति में मिले भागीदारी

नाई समाज को राजनीति में मिले भागीदारी बिहार में केश कला बोर्ड का हो गठन अब तक वोट बैंक की तरह नाई समाज का होता रहा है उपयोग सोहसराय में बैठक में समाज को समृद्ध बनाने पर हुई चर्चा बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नाई समाज को राजनीति में भी भागीदारी मिलनी चाहिए। इस समाज के उत्थान के लिए बिहार में केश कला बोर्ड का गठन होना चाहिए। अब तक नाई समाज का उपयोग वोट बैंक की तरह होता रहा है। सोहसराय में नाई समाज को समृद्ध बनाने को लेकर हुई बैठक में अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन नालंदा के अध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने कहा कि बिहार में नाई जाति की आबदी 25 लाख से अधिक है।
बावजूद अधिकांश राजनीतिक दल की ओर से नाई जाति को राजनीतिक भागीदारी जितनी मिलनी चाहिए नहीं दी जाती है। इसके लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जाना चाहिए। जब तक हमारी जाति को राजनीतिक भागीदारी नहीं दी जाएगी, तब तक विकास नहीं होगा। उन्होंने कहा समाज के बच्चों को खेलकूद के क्षेत्र में शामिल करने के लिए प्रेरित करना होगा। प्रतिभावान बच्चों को राज्य सरकार विशेष प्रोत्साहन दे रही है, इसका लाभ उठाना चाहिए। काफी संघर्ष के बाद सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया है। वर्षों से सरकार से केश कला बोर्ड का गठन करने की मांग की जा रही है। लेकिन, यह मांग अभी तक पूरा नहीं हो सकी है। इससे नाई समाज की सभ्यता व संस्कृति का विकास नहीं हो पा रहा है। नाई संघ को प्रखंड स्तर पर किया जायेगा मजबूत : श्री शर्मा ने कहा कि समाज को सशक्त और शक्तिशाली बनाया जाएगा। इसके लिये बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिये काम किया जायेगा। समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ भी काम किया जायेगा। संघ की ओर से दहेज प्रथा व बाल विवाह के खिलाफ शीघ्र ही आंदोलन शुरू किया जायेगा। नाई संघ को प्रखंड स्तर पर मजबूत बनाया जायेगा। समाज के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिन पर केंद्र और बिहार सरकार सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करे। इस बैठक में राज्य की जनसंख्या के अनुसार दो लोकसभा व 12 विधानसभा सीट पर नाई समाज के प्रत्याशी देने का प्रस्ताव पारित कर प्रदेश नाई संघ को दिया गया। बिहारशरीफ के कर्पूरी भवन में लगायी जाय उनकी प्रतिमा : उपाध्यक्ष रंजीत कुमार अकेला ने कहा कि जिले के 18 प्रखंडों में नाई संघ को मजबूत किया गया है। राजगीर में नाइयों के कुलगुरु बाबा धर्मदास की एक सार्वजनिक जमीन थी, इसपर अतिक्रमण हो चुका है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा बिहारशरीफ के कर्पूरी भवन में लगायी जाये। राजगीर में जन सहयोग से समाज के लिए एक धर्मशाला बनाए जाने का भी सुझाव दिया। इस बैठक में महासचिव परमिंदर शर्मा, कोषाध्यक्ष बब्लू शर्मा, धीरज कुमार, सचिव जनार्दन ठाकुर, सलाहकार सुधीर कुमार शर्मा, सूचना मंत्री राजेश कुमार ठाकुर, निगरानी अध्यक्ष विक्रम कुमार, वरीय विधि सलाहकार सुरेन्द्र प्रसाद, अरुण बिहारी शरण, विजय कुमार, मुन्ना ठाकुर, भीम शर्मा, संतोष कुमार, राकेश शर्मा व अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।