प्री मानसून की बारिश, गर्मी से मिली राहत
पेज पांच : प्री मानसून की बारिश, गर्मी से मिली राहत प्री मानसून की बारिश, गर्मी से मिली राहत प्री मानसून की बारिश, गर्मी से मिली राहत
Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफTue, 17 June 2025 11:18 PM

शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्री मानसून की बारिश से जिले के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार की दोपहर जिले में झमाझम बारिश हुई। करीब एक सप्ताह से जिले में भीषण गर्मी पड़ रही थी। दोपहर के समय लोग बाहर निकलते से डरते थे। बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। बारिश से धान का बिचड़ा गिराने की रफ्तार में तेजी आएगी। डीएओ सुजाता कुमारी ने बताया कि जिले में 3000 हेक्टेयर में बिचड़ा गिराने का लक्ष्य है। अब तक मात्र 660 हेक्टेयर में ही बिचड़ा गिरा है। बारिश होने के बाद बिचड़ा गिरने की रफ्तार में तेजी आएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।